रुद्रपुर- पुलिस ने भदईपुरा के रिंकू हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। कलयुगी पत्नी ने आशिक के खातिर करवाई थी पति की हत्या। इतना ही नहीं पुलिस को गुमराह करने एवं पॉलिसी के रुपए हड़पने के लिए देवर समेत तीन के खिलाफ करा दिया था हत्या का मुकदमा।भदईपुरा में हुए रिंकू हत्याकांड सनसनीखेज खुलासा हो गया है। पुलिस ने हत्याकांड में उसकी पत्नी व उसके प्रेमी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है। जबकि हत्या में प्रयोग किए गए तमंचा व कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
यह भी पढ़े 👉 हल्द्वानी-(अभी-अभी) जेल में बंद कैदी की मौत से मचा हड़कंप
बता दें कि एक मार्च की देर साय को रुद्रपुर के भदईपुरा निवासी रिंकू यादव की घर पर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद रिंकू की पत्नी निशा ने पालिसी के रुपयों को हड़पने को लेकर देवर विपिन समेत तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद एसपी सिटी ममता बोहरा, सीओ सिटी अमित कुमार व कोतवाल एनएन पंत के नेतृत्व में पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी ।
यह भी पढ़े 👉देहरादून- (बड़ी खबर) कोर ग्रुप की बैठक समाप्त, सामने आया ये बड़ा अपडेट
जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी निशा का भदईपुरा वार्ड नंबर 14 निवासी अभिषेक यादव से काफी समय से अवैध संबंध है। जिस पर पुलिस ने इस बिंदु पर भी जांच करते हुए उसके प्रेमी पर नजर रखनी शुरू कर दी। शक गहराने पर पुलिस ने निशा और अभिषेक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। शुरू में दोनों अनजान बनते रहे लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की जो दोनों टूट गए। और बताया कि उन्होंने ही आकाश यादव उर्फ बांडा को 20 हजार रुपये और तमंचा देकर हत्या कराई थी। जिसके बाद हत्या की सारी परते खुलते रही। बांडा से पूछताछ में पता चला कि हत्या में आकाश व सूरज भी शामिल थे।
यह भी पढ़े 👉बागेश्वर- DM विनीत कुमार का सराहनीय कदम, गरीब बच्चों के इलाज के लिए दी इतनी धनराशि
बताया की हत्या के बाद तीनों अभिषेक के घर गए जिसके बाद अभिषेक ने भूतबंगला निवासी शाहिल की मदद से सितारगंज नानकमत्ता भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी निशा, अभिषेक यादव, आकाश यादव उर्फ बांडा, आकाश यादव उर्फ इक्का, भूतबंगला निवासी शाहिल को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि पांचों आरोपियो को जेल भेज दिया गया है। जो कि सूरज की तलाश की जा रही है।
अवैध संबंधों में बाधा बन रहा था रिंकू
रुदपुर- पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि मृतक रिंकू की पत्नी निशा व अभिषेक का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रिंकू ने पत्नी और अभिषेक को आपत्तिजनक स्थिति में भी देख लिया था। हत्या के दिन अभिषेक निशा को शादी करने के लिए चलने को बोल रहा था, लेकिन निशा ने पति के घर पर होने की बात कहकर मुझसे मना कर दिया। पता चला है कि हत्या से पूर्व तीनों आरोपियों ने रिंकू के घर में चिकन और दारू की पार्टी की, जिसके बाद रिंकू की गोली मारकर हत्या कर दी।
यह भी पढ़े 👉हल्द्वानी-सोशल मीडिया पर वायरल हुई महेश कुमार की पिंक साड़ी, पहली बार आया अनोखा उत्तराखंडी गीत
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर 
