अल्मोड़ा- उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट विकासखंड के बिंता घाटी के ढाईगढ़ा तोक में उस वक्त एक सनसनी वारदात ने पूरे इलाके को हलकान कर दिया जब गांव के एक युवक ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला और मां ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई फिलहाल आरोपी राजस्व पुलिस के गिरफ्त में आ गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक यहां रहने वाले दयाकृष्ण जोशी का परिवार खत्ते में रहता है दया कृष्ण के साथ उसके परिवार में उसकी पत्नी बीना,तीन बच्चे भारती 12 साल, तनु 9 साल और प्रशांत 7 साल के अलावा वृद्ध मां रहती थे। बीती रात लगभग 10:00 बजे दया कृष्ण जोशी का अपनी पत्नी और मां से झगड़ा हो गया और झगड़ा ऐसा की दया कृष्ण जोशी ने अपना आपा खो दिया गुस्से में अंधे हुए दया कृष्ण जोशी ने अपनी मां को मारने के लिए कुल्हाड़ी उठा ली लेकिन वृद्ध मां किसी तरह वहां से अपनी जान बचाकर जंगल के रास्ते 5 किलोमीटर दूर गांव पहुंची इस दौरान मां के चले जाने के बाद आग बबूला हुए दया कृष्ण ने अपनी पत्नी बीना पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार किए और उसको काट डाला। इस बीच में गांव वाले और राजस्व पुलिस को लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए घर से इस जघन्य अपराध को अंजाम देकर भागने की फिराक में दया कृष्ण को राजस्व पुलिस ने दबोच लिया।उधर मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया है इस घटना के बाद जहां मां की मृत्यु हो गई और पिता अब सलाखों के पीछे है तो उधर तीनों नाबालिक बच्चे बेसहारा हो गए हैं।
उत्तराखंड- यहां स्कूल खुलने के पहले दिन ही छात्र पाया गया कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप, स्कूल सील
देहरादून- (बड़ी खबर) राज्य के 13 IFS अधिकारियों के तबादले, देखिये लिस्ट
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
1 thought on “उत्तराखंड- यहां पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला और मां ने ऐसे बचाई जान, घटना का कारण सुन हर कोई हैरान”
Comments are closed.



उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर 

Jai Uttarakhand Devbhoomi of all World 🌐