Haridwar News: उत्तराखंड में लगातार एक के बाद एक आपराधिक खबरें आ रही है। अब खबर हरिद्वार से है, रविवार देर रात सिडकुल थाना क्षेत्र के डेंसो चौक के पास एक खेत के नजदीक खाई में दो कंकाल मिले हैं। दोनों कंकाल युवक और युवती के हैं। दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने बताया कि जहां कंकाल मिले हैं, वहां पेड़ पर दो फंदे लटके मिले हैं। एक फंदे में युवती के बाल लिपटे हैं। पुलिस ने दोनों कंकालों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रविवार रात एक सब्जी वाले ने सूचना दी कि डेंसो चौक के पास खेत के निकट खाई में दो नर कंकाल हैं। सूचना मिलते ही सिडकुल थानाध्यक्ष प्रमोद उनियाल और एसएसआई शहजाद अली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घना अंधेरा होने से पुलिस को खाई में नहीं उतर पाई। अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाने के साथ बिजली की व्यवस्था करके खाई में उतरने का प्रयास किया गया।
पुलिस ने बताया कि जहां कंकाल मिले, वहां एक पेड़ के पर दो फंदे लगे हैं। दोनों के शव पूरी तरह से सड़ गल गए थे और हड्डियां नीचे गिरी मिली। एक फंदे में लड़की के सिर के पाल उलझे मिले हैं। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। बताया कि दोनों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मौके की स्थिति ऐसी है कि अभी कपड़ों की तलाशी नहीं ली गई। पुलिस इस मामले को आत्महत्या मानकर चल रही है। उन्होंने बताया इस बिंदु से भी जांच की जा रही है कि कहीं दोनों की हत्या तो नहीं की गई।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 
