देहरादून- उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद मौसम का मिजाज सामान्य बना हुआ है , मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य में 20 अक्टूबर तक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के सभी जनपदों में 19 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा वही 20 अक्टूबर को पर्वतीय जनपदों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
वहीं 18 अक्टूबर को भी सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

वही 19 अक्टूबर को भी राज्य के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।
वही 20 अक्टूबर को राज्य के उत्तरकाशी बागेश्वर पिथौरागढ़ चमोली रुद्रप्रयाग जनपदों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा और बर्फबारी की संभावना है जबकि शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।
उत्तराखंड से हुई मानसून की विदाई
मौसम विभाग ने उत्तराखंड से मानसून की विदाई की घोषणा कर दी। विभाग के निदेशक डा. बिक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड में 20 जून से मानसून सक्रिय होता है। लेकिन इस बार 29 जून से राज्य में मानसून की बारिश का दौर शुरू हुआ था। इसी तरह मानसून के उत्तराखंड से विदा होने की तिथि 30 सितंबर है लेकिन इस बार 14 दिन देरी से 14 अक्तूबर को मानसून विदा हुआ। राज्य में औसत से तीन फीसदी कम बारिश हुई। इसे सामान्य स्थिति माना जाता है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन
देहरादून :(बड़ी खबर) 28 कर्मचारियों की पदोन्नति 
