Haldwani News: खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते नैनीताल जिले के 65 हजार कार्ड धारकों को अक्तूबर महीने का राशन नहीं मिल पाया है। हल्द्वानी पीडीएस गोदाम में चावल नहीं होने के कारण ये स्थिति बनी। अब 65 हजार कार्डधारकों को दिवाली से पहले राशन मिलना मुश्किल है।
नवंबर महीने में हल्द्वानी गोदाम में चावल खत्म हो गया था। हल्द्वानी के गोदाम इंचार्ज ने अक्तूबर महीने के लिए आरएफसी से चावल की आपूर्ति मांगी। आरएफसी ने खटीमा गोदाम से चावल की आपूर्ति करने के आदेश दिए। खटीमा गोदाम इंचार्ज ने मूवमेंट के हिसाब से चावल की आपूर्ति नहीं की और पूरा चावल गढ़वाल के लिए भेज दिया।
चावल की आपूर्ति नहीं होने से हल्द्वानी में चावल की भारी कमी हो गई। राशन डीलरों को एक तारीख से 20 तारीख तक कार्डधारकों को राशन का वितरण करना होता है। चावल नहीं होने के कारण अभी तक 65 हजार परिवार को राशन नहीं मिल पाया है। दिवाली तक भी खाद्यान्न मिलना मुश्किल ही लग रहा है। दिवाली के बाद ही मिले धान की कुटाई कर चावल खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग को देगी। इसके बाद ही चावल का वितरण हो पाएगा। गोदाम में चावल नहीं है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : MBPG कॉलेज में हथियार लेकर पहुंचा युवक, छात्रों ने पकड़ा तो खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल
एक प्रतिमा और दो बार अनावरण! मंत्री-विधायक के पहुंचने से पहले ब्लॉक प्रमुख ने काटा फीता, फिर ढक दी गई प्रतिमा
32 दिन से लापता रेशमा का अब तक नहीं मिला सुराग, सड़क पर उतरे परिजन
बनभूलपुरा मामले में आज नहीं आया फैसला, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली… अब इस तारीख पर नजर
उत्तराखंड मे 36 खंड विकास अधिकारियो की तैनाती..
देहरादून :(बड़ी खबर) समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी
देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 101 पदों पर आई भर्ती
CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न 

