Maid

उत्तराखंड: यहाँ घर की नौकरानी पर 4 सोने के बिस्किट चोरी का आरोप, रहन-सहन बदलने से शक

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून : थाना प्रेमनगर क्षेत्र में एक महिला ने अपनी घर में काम करने वाली नौकरानी पर सोने के बिस्किट और नकदी चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार झाझरा प्रेमनगर निवासी कुसुम रावत ने शिकायत दी कि उनके घर में नवंबर 2023 से एक महिला हाउस हेल्पर के रूप में काम कर रही थी। 29 मई 2025 को वह अपनी बेटी के एडमिशन के लिए मुंबई गई थीं उस दौरान नौकरानी घर पर खाना बनाने आती थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित,इस दिन से शुरू होंगे दर्शन

शिकायतकर्ता ने बताया कि नवंबर 2025 में नए घर में शिफ्ट होने के बाद उन्होंने अपने कीमती सामान का बैग अलमारी में सुरक्षित रखा था। 30 नवंबर को सामान चेक करने पर बैग से चार सोने के बिस्किट और करीब दो लाख रुपये गायब मिले। इसके अलावा स्टोर के लॉकर की दूसरी चाबी भी पहले गायब पाई गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नाबालिग से दुष्कर्म मामला: पॉलिटेक्निक छात्र निष्कासित, आरोपी जेल भेजा गया

महिला का आरोप है कि घटना के बाद नौकरानी के व्यवहार में बदलाव आ गया था। उसने अपने घर में मरम्मत और रंगाई-पुताई का काम शुरू कर दिया और काम पर देर से आने लगी।

थाना प्रभारी कुंदन राम ने बताया कि शिकायत के आधार पर नौकरानी रीना पुंडीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में गूंजा विश्वास का संदेश: 2027 से पहले मुख्यमंत्री धामी पर शीर्ष नेतृत्व का बढ़ता भरोसा

दूसरा मामला: चोरी की शिकायत निकली गलत

वहीं नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में एक महिला सिपाही द्वारा दर्ज चोरी की शिकायत जांच में गलत पाई गई। पुलिस जांच में घर का ताला टूटा नहीं मिला और सभी जेवर व नकदी घर के अंदर ही सुरक्षित मिल गए। पुलिस ने इस मामले को तथ्यात्मक त्रुटि मानते हुए मुकदमा खारिज कर दिया है।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें