देहरादून: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने कथित नकल माफिया गिरोह के सरगना हाकम सिंह को जमानत दे दी है। न्यायमूर्ति आलोक महरा की कोर्ट ने बुधवार को हाकम सिंह की जमानत अर्जी मंजूर की। उनके सहयोगी पंकज गौड़ की जमानत पहले ही 14 जनवरी को न्यायमूर्ति आशीष नैथानी की कोर्ट में मंजूर हो चुकी थी।
कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता अवतार सिंह रावत ने बताया कि हाकम सिंह के खिलाफ नकल कराने के कोई ठोस साक्ष्य नहीं हैं। पुलिस ने उन्हें पहले के रिकॉर्ड के आधार पर गिरफ्तार किया था।
राज्य सरकार ने जमानत का विरोध किया और कहा कि जांच अभी पूरी नहीं हुई है और यह पेपर लीक करने का गंभीर मामला है। लेकिन हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाकम सिंह को जमानत दे दी।
मामले के अनुसार 20 सितंबर 2025 को देहरादून पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई कर हाकम सिंह और पंकज गौड़ को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि उन्होंने अभ्यर्थियों से परीक्षा पास कराने का झांसा देकर 12 से 15 लाख रुपये तक की मांग की थी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड को 1129 करोड़ की सौगात, गृहमंत्री अमित शाह ने पुलिस, आपदा और गंगा कॉरिडोर से जुड़ी परियोजनाओं की रखी नींव
उत्तराखंड: हरिद्वार में केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने किया राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन
उत्तराखंड : जोशीमठ की गार्गी उनियाल ने भारतीय वायु सेना (IAF) में अधिकारी बनकर किया कीर्तिमान स्थापित
उत्तराखंड : बदबू से खुला मौत का राज़, पत्नी-बेटे के सड़े शव मिले, पति फरार
हल्द्वानी : लालकुआं गौला गेट पर संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोडिंग पर शिकंजा
हल्द्वानी : डॉ दिशा तिवारी का हल्द्वानी में हुआ स्वागत
उत्तराखंड: UPSC में पहाड़ के युवाओं ने लहराया परचम, देखें उत्तराखंड के युवाओं की पूरी लिस्ट
उत्तराखंड: 162 शरणार्थियों को मिली नागरिकता, गृहमंत्री ने दिए नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड : विकास और सुशासन से बदल रहा भारत – मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड: हरिद्वार की सभा में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले – केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों की अब खैर नहीं 

