शिक्षकों के स्थानांतरण व वरिष्ठता को लेकर करेंगे स्पेशल अपीलः डाॅ. धन सिंह रावत
विभगाीय मंत्री की एडवोकेट जनरल व सीएससी के साथ मंत्रणा के बाद लिया गया निर्णय

एलटी शिक्षकों की भर्ती को लेकर 18 सितम्बर व वरिष्ठता को लेकर 23 को होगी सुनवाई
देहरादून,: नैनीताल उच्च न्यायालय में विचाराधीन शिक्षकों के स्थानांतरण व वरिष्ठता को लेकर चल रहे परिवादों के शीघ्र निस्तारण के दृष्टिगत शिक्षा विभाग स्पेशल अपील दायर करेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को पत्रावली तैयार करने के निर्देश दे दिये गये हैं। साथ ही उच्च न्यायालय के एडवोकेट जनरल व मुख्य स्थाई अधिवक्ता को शिक्षा विभाग से जुड़े सभी प्रकरणों की पुरजोर पैरवी करने के लिये कहा गया है।
सूबे के शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने आज देर शाम अपने शासकीय आवास में शिक्षा विभाग से जुड़े प्रकरणों को लेकर समीक्षा बैठक बुलाई। जिसमें उच्च न्यायालय के एडवोकेट जनरल एस.एन. बाबुलकर तथा मुख्य स्थाई अधिवक्ता सी.एस. रावत, शासन स्तर से प्रमुख सचिव न्याय प्रदीप जोशी, सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन, अपर सचिव कार्मिक एवं वित्त नवनीत पाण्डेय सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। विभागीय मंत्री डाॅ. रावत ने बताया कि शिक्षकों की वरिष्ठता विवाद का निस्तारण न होने से हेडमास्टर व प्रधानाचार्यो के सैकड़ों पद रिक्त चल रहे हैं। जिसका प्रतिकूल प्रभाव छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन पर पड़ रहा है। साथ ही शिक्षक शैक्षणिक कार्यों का बहिष्कार भी कर रहे हैं। जबकि स्थानांतरण न हो पाने के कारण भी कई विद्यालयों में शिक्षकों के पद रिक्त पड़े हैं। उन्होंने दोनों प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण के लिये स्थाई अधिवक्ता सहित विभागीय अधिकारियों को मिलकर जोरदार पैरवी करने को कहा।बैठक में शिक्षा विभाग से जुडे शिक्षकों के वरिष्ठता प्रकरण एवं स्थानांतरण के साथ ही सहायक अध्यापक एलटी की भर्ती को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। एडवोकेट जनरल श्री बाबुलकर ने बताया कि विभाग से जुड़ी सभी प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है जिनकी लगातार पैरवी की जा रही है। जिसमें वह स्वयं व सीएससी न्यायालय के समक्ष दलील पेश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय में शिक्षकों की वरिष्ठता प्रकरण की सुनवाई की तिथि 23 सितम्बर व एलटी भर्ती प्रकरण की सुनवाई 18 सितम्बर को नियत है। जबकि शिक्षकों के स्थानांतरण प्रकरण भी न्यायालय में विचाराधीन है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सहायक अध्यापक एलटी भर्ती प्रकरण का परिवाद उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग व अभ्यर्थियों के मध्य चल रहा है, जिसका शिक्षा विभाग से सीधे तौर पर कोई सम्बंध नहीं है, जब तक कि आयोग अभ्यर्थियों की चयनित सूची विभाग को उपलब्ध नहीं करा देता है। इसके बावजूद भी वह स्वयं इस प्रकरण की न्यायालय में पैरवी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में शीघ्र ही अंतिम निर्णय आने की पूरी उम्मीद है। बैठक में उपरोक्त सभी प्रकरणों पर विस्तृत चर्चा के बाद निर्णय लिया गया है कि यदि आगामी तिथियों में कोई संतोषजनक निर्णय नहीं आता है तो विभाग डबल बेंच में स्पेशल अपील करेगा। जिसके लिये विभागीय अधिकारियों को शीध्र पत्रावली तैयार करने के निर्देश दे दिये गये हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गौला नदी में बहे 17 वर्षीय आदित्य का शव बरामद
हल्द्वानी :दोस्त की बहन को झांसा देकर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड : शैलेश मटियानी शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित हुए ये 19 शिक्षक
उत्तराखंड में शुरू हुई नंदा देवी की बड़ी जात, कुरुड़ से कैलाश रवाना हुई यात्रा
हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला, सुप्रीम कोर्ट में 9 सितंबर को आ सकता है फैसला
उत्तराखंड: पहाड़ी फलों से जैम-चटनी बनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं हल्द्वानी की महिलाएं, बड़े शहरों तक पहुंच रहे उत्पाद
31 साल से लटका जमीन का मामला पहुंचा जनसुनवाई में, दीपक रावत ने अफसरों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
CM धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं से कहा- ‘देवभूमि उत्तराखंड आपका अपना घर है’, बोले- युवा शक्ति ही विकसित भारत की ताकत
उत्तराखंड: सवा दो साल से अधिसूचना का इंतजार, बिंदुखत्ता में 22वें दिन भी जारी रही पदयात्रा
उत्तराखंड में मदरसों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, देहरादून में 3 और हल्द्वानी में 2 पर कार्रवाई 
