बेटे ने फावड़े से वार कर पिता की कर दी हत्या और मौके से हो गया फरार
हरिद्वार। हरिद्वार के मंगलौर में ईंट भट्टे पर काम करने के दौरान एक बेटे ने फावड़े से वार कर अपने पिता की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। टांडा भनेड़ा में घटना के बाद ईंट भट्टा के मालिक की तहरीर पर पुलिस ने पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
यूपी में शामली के गुजरान बड़वा में रहने वाला 62 वर्षीय मोहम्मद सलीम, अपने 18 साल के बेटे मुशाहिर के साथ टांडा भनेड़ा में आसरा ब्रिक फील्ड (ईंट भट्टे) पर काम करता था। तड़के करीब चार बजे भट्टे पर काम करते हुए दोनों में किसी बात पर कहासुनी हो गई। आरोप है मुशाहिर ने फावड़े से सलीम के सिर पर वार कर दिया। इससे सलीम लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया जबकि मुशाहिर भाग गया। चीख पुकार सुनकर, अन्य मजदूर मौके पर पहुंचे। यहां सलीम को खून से लथपथ देख उन्होंने मामले की जानकारी भट्टा स्वामी टांडा भनेड़ा निवासी जफरुद्दीन को दी। भट्टा स्वामी ने मौके पर पहुंचकर डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने सलीम की जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पर पहुंची मंगलौर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर एसके गंगवार ने बताया कि मुशाहिर की तलाश की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कन्या पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी
रुद्रपुर: (बड़ी खबर) गैस सिलेंडर को लेकर नए आदेश जारी
उत्तराखंड: साथी को बचाने के लिए नदी में कूदे कैप्टन, खुद हुए कुर्बान
उत्तराखंड: इस गाँव में भीषण अग्निकांड, एक साथ 12 मकान जलकर राख
उत्तराखंड: भक्तों के लिए खुशखबरी, इस शुभ मुहूर्त में खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट
उत्तराखंड: मां से बिछड़े थे दो मासूम, 8 साल बाद ऑपरेशन स्माइल ने मिलाया एक बेटा
उत्तराखंड: यहाँ कॉलेज रंजिश ने ली जान, बीटेक छात्र की मौत से मचा हड़कंप
नैनीताल :(बड़ी खबर) एक ही छत के नीचे समाधान, प्रशासन का बड़ा कदम
देहरादून : (बड़ी खबर) इन जिलों में 28 तक बारिश की संभावना
उत्तराखंड में खेल विश्वविद्यालय का सपना जल्द होगा साकार, तैयारियां तेज 

