रुद्रपुर – 17 नवम्बर की रात्रि में नानकमत्ता थाना क्षेत्र में सडक हादसे में तीन दोस्तो की मौत की घटना के बाद एसएसपी दलीप सिंह कुँवर ने चौकी इंचार्ज प्रतापपुर ललित बिष्ट को कार्य मे लापरवाही व घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को ना देने पर निलंबित कर दिया है। दरअसल 17 नवम्बर की रात्रि में तीन बाइक सवार दोस्तो को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी थी। घटना से पूर्व उक्त मृतक ट्रिपलिंग कर चौकी के सामने से गुजरे हुए थे। लेकिन चौकी पुलिस कर्मियों द्वारा कोई भी कार्यवाही नही की गई।
दरअसल थाना नानकमत्ता के एसओ छुट्टी पर थे थाने का चार्ज भी चौकी इंचार्ज ललित बिष्ट पर ही था। लेकिन प्रभारी एसओ(चौकी इंचार्ज) ललित बिष्ट द्वारा घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को नही दी। अगले दिन घटना की जानकारी एसएसपी को मिली तो उन्होंने मामले में जाच के आदेश दिए। आज जाच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी दलीप सिंह कुँवर द्वारा चौकी इंचार्ज ललित बिष्ट को कार्य मे लापरवाही व घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को ना बताने पर निलंबित कर दिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : टकराई बाइक नाबालिग की गर्दन में घुसा लोहे का एंगल, दर्दनाक मौत
नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी 

