बिंदुखत्ता में सुनार ठग बेनकाब, तांबा-ऐल्यूमिनियम को बेच रहे थे सोने के दाम पर — पुलिस ने सरगना दबोचा
बिंदुखत्ता में सुनारों का ठग गिरोह बेनकाब, तांबा-ऐल्यूमिनियम को बेच रहे थे सोने के दाम पर — पुलिस ने सरगना दबोचा

बिंदुखत्ता। लंबे समय से बिंदुखत्ता क्षेत्र में चल रहे नकली सोने के कारोबार का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़ित ने खरीदे गए जेवरात की जांच कराई। रिपोर्ट में सामने आया कि जिन आभूषणों को सोना बताकर बेचा गया, उनमें मात्र 40 प्रतिशत ही असली सोना पाया गया, जबकि बाकी में तांबा और ऐल्यूमिनियम धातु मिली थी।
मामला उजागर होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की और कार रोड बाजार में “पहाड़ी वर्मा” नाम से संचालित दुकान पर छापा मारकर गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि गोवर्धन पूजा के दिन यह कार्रवाई की गई।पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह करीब दो दशक से सक्रिय था और भोले-भाले ग्रामीणों को झूठे दावे कर नकली सोना बेचकर ठग रहा था।
कई मामलों में ये सुनार ग्राहकों का असली जेवर लेकर भी फरार हो चुके हैं।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही अन्य संबंधित सुनारों और दुकानों की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि जेवर खरीदते समय प्रमाणित बिल और जांच सर्टिफिकेट अवश्य लें ताकि किसी भी ठगी से बचा जा सके।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल
देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित 
