इंजीनियर देवर का भाभी ने चाकू से काटा प्राइवेट पार्ट,हालत गंभीर
हल्द्वानी- उत्तराखंड के हल्द्वानी में सीमेंट कंपनी में इंजीनियर पद पर तैनात युवक के साथ उसके ही घर में दर्दनाक और सनसनीखेज वारदात घटित हुई। दीपावली पर छुट्टियों में घर आए युवक पर उसकी सगी भाभी ने सोते समय धारदार हथियार से हमला कर दिया और उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला। युवक को गंभीर हालत में एम्स दिल्ली रेफर किया गया है।

क्या है पूरा मामला?⤵️
यह दिल दहला देने वाली घटना सोमवार देर रात की है। फिरोजाबाद जिले के बरहन थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले परिवार में उस समय हड़कंप मच गया, जब रात करीब ढाई बजे घर के एक कमरे से चीखने की आवाज आई। परिवार के लोग दौड़कर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था।
काफी देर खटखटाने और आवाज़ देने के बाद जब दरवाज़ा खुला तो सामने का नज़ारा सभी को स्तब्ध कर देने वाला था। कमरे में युवक खून से लथपथ पड़ा था और उसकी भाभी भी अंदर मौजूद थी। पूछने पर महिला ने चौंकाने वाला कबूलनामा किया “मैंने देवर का प्राइवेट पार्ट काट दिया है।”
इस हैवानियत की वजह भी हैरान कर देने वाली⤵️
पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी महिला अपनी सगी बहन की शादी अपने देवर से करवाना चाहती थी। लेकिन युवक का रिश्ता कहीं और तय हो गया, जिससे महिला नाराज़ चल रही थी। इसी खुन्नस में उसने सोते समय अपने देवर पर हमला कर यह घिनौनी और खतरनाक वारदात को अंजाम दिया।
गंभीर हालत में दिल्ली एम्स रेफर⤵️
पीड़ित युवक एक प्रतिष्ठित सीमेंट कंपनी में इंजीनियर है और दीपावली की छुट्टियों पर अपने पैतृक गांव आया हुआ था। हमला इतना गंभीर था कि प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे तुरंत एम्स दिल्ली रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत अभी भी नाज़ुक बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।परिवार, गांव और आसपास के इलाकों में इस घटना को लेकर सनसनी फैली हुई है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल
देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित 
