60 वर्षीय बुजुर्ग ने तीन युवकों पर फेंका तेजाब,एक युवक बुरी तरह से झुलसा।
लक्सर (हरिद्वार)-हरिद्वार जिले से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पटाखे जलाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया है कि गुस्साए एक बुजुर्ग ने तीन युवकों पर तेजाब फेंक दिया। जिस कारण एक युवक गंभीर रूप से तो दो आंशिक रूप से झुलस गए। इस घटना के बाद मौके पर लोगों ने बुजुर्ग को जमकर पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद अधमरी हालत में बुजुर्ग को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं,गंभीर रूप से झुलसे युवक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक,लक्सर कोतवाली क्षेत्र के भिक्कमपुर गांव में बीती रात दीपावली पर सौरभ, राहुल और दीपक पटाखे जला रहे थे। इसी दौरान गांव के ही गोवर्धन (उम्र 60 वर्ष) का पटाखे जलाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में आकर गोवर्धन ने तीनों युवकों पर तेजाब फेंक दिया। जिस कारण से सौरभ बुरी तरह झुलस गया, जबकि,दोनों युवक आंशिक रूप से झुलस गए। तेजाब फेंकने की घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने गोवर्धन की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के कारण बुजुर्ग अधमरा हो गया। युवकों के परिजन अधमरी हालत में गोवर्धन को पुलिस चौकी लेकर पहुंचे और पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने गोवर्धन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, गंभीर रूप से झुलसे सौरभ का भी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
बताया जा रहा है कि जिस समय गोवर्धन ने तेजाब फेंकने की घटना को अंजाम दिया,उस समय वो नशे की हालत में था। रात में हुई इस घटना से दीपावली के रंग में भंग पड़ गया। वहीं, अब पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए जांच पड़ताल कर रही है. पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी। भिक्कमपुर चौकी इंजार्च वीरेंद्र सिंह ने बताया कि युवकों पर तेजाब फेंकने की घटना सामने आई थी।घटना के बाद आरोपी की लोगों ने पिटाई की, जिस कारण वो गंभीर घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि बुजुर्ग के पास तेजाब कहां से आया? किसी भी व्यक्ति को तेजाब खरीदने के लिए उसका कारण भी बताना होता है। यानी खरीददार को अपनी फोटो, आईडी की प्रति देने साथ तेजाब खरीदने का कारण भी बताना होता है। इसके अलावा दुकानदार एसिड की बिक्री का रिकॉर्ड रजिस्टर में मेन्टेन रखता है। जिसमें तेजाब खरीदने वालों का नाम-पता तक दर्ज होता है। अगर कोई खुले में तेजाब बेचता है या नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ जुर्माने से लेकर सजा का प्रावधान है,इसके अलावा 18 साल से कम आयु का विक्रेता तेजाब नहीं बेच सकता है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: यहां डिवाईडर से टकराई स्कूटी,एक युवक की मौत,एक गंभीर रूप से घायल
उत्तराखंड: यहां 20 स्कूलों के लिए सुरक्षा कार्मिक तैनात, आदेश जारी
उत्तराखंड : प्रदेश में 17 दिसंबर से ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान, 45 दिनों तक लगेंगे शिविर
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च की महक क्रांति नीति, नैनीताल के कृषकों को होगा लाभ
देहरादून :(बड़ी खबर) तैयारी के निर्देश, सीएम धामी स्वयं सड़क मार्ग से करेंगे शीतकालीन पर्यटन व्यवस्थाओं का निरीक्षण
देहरादून :(बड़ी खबर) 45 दिन गांव- गांव जाएगी सरकार, इस दिन शुरू होगा अभियान
उत्तराखंड : खटीमा में खटीमा में हत्या के बाद तनाव, तोड़फोड़, धारा 163 लागू, चला बुलडोजर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में अब अगले साल इस दिन होगी सुनवाई
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने महक क्रांति नीति का किया शुभारम्भ, किसानों को होगा फायदा 
