संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से जली एक विवाहिता ने ऋषिकेश एम्स में इलाज के दौरान तोड़ा दम।
ऋषिकेश-संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से जली एक विवाहिता ने ऋषिकेश एम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और पेट्रोल डालकर विवाहिता को जलाने का आरोप लगाया है। मामले में राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष कुसुम कंडवाल पहले ही पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दे चुकी है। ऋषिकेश में विवाहिता की मौत के बाद परिजन कैमरे के सामने आए और उन्होंने विवाहिता की मौत पर कई प्रकार के सवाल ससुराल पक्ष पर खड़े किए। आरोप लगाया कि अक्टूबर 2024 में शादी के बाद से ही लगातार ससुराल वाले दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करते रहे। बार-बार समझाने के बाद भी दहेज लोभी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। स्थानीय नागरिकों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता भी कराया,जिस पर बाद में ससुराल पक्ष के लोग मुकर गए। प्रताड़ना से पीड़ित विवाहिता ने परिजनों को एक दिन फोन कर अपने घर बुलाया। रास्ते में विवाहिता पर पति ने आग लगाए जाने की सूचना परिजनों को दी। पहले विवाहिता को हरिद्वार के एक अस्पताल में ले जाया गया। जहां स्थिति नाजुक होने की वजह से विवाहिता को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया। 80% तक जलने की वजह से पीड़िता के बचने की उम्मीद ना के बराबर डॉक्टर ने बताई। आज पीड़िता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पीड़िता की पहचान भारती के रूप में हुई है। जिसका ससुराल जनपद हरिद्वार में है और माईका जनपद देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में है। परिजनों ने विवाहिता की मौत पर ससुराल पक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



धामी सरकार का बड़ा तोहफा! उत्तराखंड के विकास कार्यों के लिए 1967 करोड़ की मंजूरी
कांवड़ यात्रा 2026: 2.19 करोड़ से अधिक शिवभक्त सकुशल लौटे, उत्तराखंड की व्यवस्थाओं की हो रही सराहना
नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य बने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी की भी मिली जिम्मेदारी
उत्तराखंड : राज्य में कांग्रेस की टीम के साथ साथ 5 कमेटियों का भी ऐलान
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी सरकार की कैबिनेट बैठक आज, इन मसलो पर लग सकती है मोहर
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 15 अहम प्रस्ताव पास, कबाड़ की दुकानों पर रोक..
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 15 अहम प्रस्ताव पास, कबाड़ की दुकानों पर रोक
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, हाईवे, जंगल और निकाय क्षेत्र में चलेगा व्यापक सफाई अभियान, लापरवाही पर विभागों की खैर नहीं
उत्तराखंड के मतदाता ध्यान दें! निर्वाचन आयोग ने दिया बड़ा अपडेट
उत्तराखंड में 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान, सरकार ने घोषित किए नाम 
