हल्द्वानी- हल्द्वानी में निशुल्क किताबों के वितरण में की गई, लापरवाही पर प्राथमिक विद्यालय हरी नगर, ओखल कांडा ब्लॉक के हेड मास्टर और घटना के संकुल प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल स्वरूप ने दोनों के निलंबन के आदेश जारी किए हैं।
जानकारी के मुताबिक मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत ने निशुल्क किताबों के वितरण को लेकर बृहस्पतिवार को प्राथमिक विद्यालय हरीनगर प्राथमिक विद्यालय भीड़ा पानी, जीआईसी नाई का औचक निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय हरी नगर में निशुल्क किताबों वितरण मामले में लापरवाही पाई गई , सीईओ ने बताया कि स्कूल में अब तक बच्चों को किताबें उपलब्ध नहीं कराई गई है। जबकि गोदाम से 5 बार किताबें बेची जा चुकी है। स्कूल में 71 बच्चे पंजीकृत हैं। गणित और संस्कृति को छोड़कर बच्चों को कोई पुस्तक नहीं उपलब्ध कराई गई है। लिहाजा लापरवाही पर स्कूल के हेड मास्टर राजेंद्र प्रसाद और कटना के संकुल प्रभारी हरीश नयाल के खिलाफ डीईओ ने कार्रवाई करते हुए निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं। उधर इसी स्कूल की शिक्षिका मंजूलता का बिना अवकाश स्वीकृत कराए छुट्टी जाने पर अग्रिम आदेशों तक वेतन भी रोक दिया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर? 

