खाई में गिरी पर्यटकों की कार, चालक समेत चार लोग थे सवार, मची चीख पुकार
कार लाल टिब्बा से भट्टा फॉल की तरफ जा रही थी, तभी अचानक सड़क पर जानवर आ गया। जानवर को बचाने के चक्कर में कार खाई में जा गिरी।
मसूरी में पर्यटकों की एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में चालक और महाराष्ट्र के तीन यात्री बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, सिटी कंट्रोल को सूचना मिली थी कि गुरुराम राय पब्लिक स्कूल के पास एक वाहन खाई में गिर गई। मौके पर पहुंची टीम ने वाहन संख्या(UK09 TA 7227) स्विफ्ट डिजायर लाल टिब्बा से भट्टा फॉल की तरफ जा रही थी, तभी अचानक सड़क पर जानवर आ गया। जानवर को बचाने के चक्कर में कार खाई में जा गिरी। टीम ने तुरंत घायलों को खाई से निकाला गया। वाहन में चालक सहित चार लोग सवार थे।
इस दौरान चालक प्रशांत सकलानी (35) पुत्र चंद्र मोहन सकलानी निवासी प्रेम नगर देहरादून, महाराष्ट्र निवासी जय देसाई (45) व उनकी पत्नी झरना देसाई (44) व उनकी छोटी बेटी (9) तृषा देसाई घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल लंढौर भिजवाया गया है। घायलों को मामूली चोटे आई हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं : इस दिन से दुग्ध उत्पादकों को 2 रुपये प्रति लीटर मिलेगी बढोत्तरी
उत्तराखंड : नवोदय परीक्षा को लेकर आई अपडेट
उत्तराखंड : गैस का संकट बढ़ा तो होटलों को जलौनी लकड़ी देंगेः सुबोध
देहरादून: जंगल में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, इलाके में सनसनी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निगम में आधार सेंटर का शुभारंभ, UCC के भी बनेगे सर्टिफिकेट
अल्मोड़ा: प्रसिद्ध लोकगायक दीवान कनवाल का निधन, शोक की लहर
रामनगर : राहुल सिंह दरम्वाल कर सकते हैं नई परी की शुरुआत
उत्तराखंड : (गजब )एक ही भूमि को फर्जीवाड़े से दो बार बेचा, दंपति पर केस
उत्तराखंड : देवभूमि की बेटी ने बढ़ाया मान: हेमा बनीं लेफ्टिनेंट कर्नल
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी पर छापा! अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़, सिलेंडर-उपकरण बरामद 
