भीमताल/नैनीताल: राज्य सरकार के “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” अभियान के तहत 15 दिवसीय सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ शनिवार को हुआ। देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के साथ ही नैनीताल जिले के भीमताल विकासखंड में रोजगार, स्वरोजगार और कौशल विकास विषय पर बहुउद्देशीय जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना और लोगों की समस्याओं का समाधान उनके क्षेत्र में ही करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।
शिविर में विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों को मौके पर ही लाभ प्रदान किया। जिला उद्योग केंद्र ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत लाभार्थियों को आर्थिक सहायता और सब्सिडी उपलब्ध कराई। कई युवाओं को टैक्सी सेवा, ईको वैन, रेस्टोरेंट और जनरल स्टोर जैसे स्वरोजगार के लिए सहायता दी गई।
शिविर के दौरान 102 विभिन्न प्रमाण-पत्र जारी किए गए। कुल 74 शिकायतें प्राप्त हुईं…जिनमें से 58 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया…जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा गया।
स्वास्थ्य, आयुष, राजस्व, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, कृषि, उद्यान, शिक्षा, सेवायोजन और अन्य विभागों ने लोगों को योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य शिविर में जांच और दवा वितरण किया गया…जबकि बाल विकास विभाग ने महालक्ष्मी किट वितरित कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों ने स्थानीय और ऑर्गेनिक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। वहीं लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का संदेश लोगों तक पहुंचाया। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिक कार्यक्रम में मौजूद रहे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: इस जिले में 19 अगस्त को छुट्टी घोषित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर निगम से डेढ़ टन कूड़ा किया साफ
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने जिले के कप्तानों को दिए स्पष्ट निर्देश, अपराधों के खुलासे में न हो देरी
उत्तराखंड: मेरें सपनों का उत्तराखंड में अब तक 52 हज़ार से अधिक विद्यार्थियों ने पोर्टल पर अपलोड किए निबंध, 24 अगस्त तक मौका
उत्तराखंड में 1 सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ, गांव से राज्य स्तर तक खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच
उत्तराखंड में बारिश का कहर! यहाँ मकान पर गिरा मलबा, चार लोग दबे
उत्तराखंड में महिला की गला काटकर हत्या, यहाँ फेंका शव
रामनगर में दिनदहाड़े हाईवे किनारे पहुंचा बाघ, घोड़े को दबोचा और जंगल में खींच ले गया 

