ऋषिकेश: आईडीपीएल ग्राउंड में आयोजित “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। कार्यक्रम में 20 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया और मुख्यमंत्री के पांच वर्ष के कार्यकाल पर उनका स्वागत व अभिनंदन किया गया।
सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में देहरादून, हरिद्वार और टिहरी के विभिन्न विभागों ने एक ही स्थान पर अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया और पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। कार्यक्रम में 3,500 से अधिक लोगों को अलग-अलग जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया।
विशाल स्वास्थ्य शिविर में 1,009 मरीजों की जांच और उपचार किया गया। इनमें हड्डी, स्त्री रोग, नेत्र, नाक-कान सहित विभिन्न बीमारियों के मरीज शामिल रहे। शिविर में बच्चों का टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड और आभा कार्ड बनाए गए। एक्स-रे, रक्त जांच और आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के साथ निःशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया।
समाज कल्याण विभाग ने विधवा, वृद्धावस्था और दिव्यांग पेंशन के 75 मामलों को मौके पर स्वीकृत किया। इसके अलावा 10 यूडीआईडी कार्ड जारी किए गए और 280 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। कृषि, उद्यान, उद्योग, डेयरी, मत्स्य, पशुपालन, रेशम और बैंकिंग से जुड़े विभागों ने भी 1,200 से अधिक लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूहों, उद्यमियों और विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। सहकारिता विभाग के पांच स्वयं सहायता समूहों को 5-5 लाख की पुरस्कार राशि दी गई।
वहीं, कौशल विकास विभाग के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर जापान में रोजगार पाने वाले अल्मोड़ा, देहरादून और टिहरी के तीन युवाओं को भी सम्मानित किया गया। इन युवाओं का चयन लगभग 1 लाख प्रतिमाह के पैकेज पर हुआ है। इसके अलावा मत्स्य, उद्यान, उद्योग और डेयरी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाभार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: PWD की लापरवाही पर भड़के राम सिंह कैड़ा, जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों पर तुरंत काम के दिए निर्देश
नवमी पर सम्मानित होंगी ‘देवियां’, धामी सरकार की पहल से देश को मिलेगा नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे थे 10 शिक्षक, जांच के बाद शिक्षा विभाग ने किया बाहर
उत्तराखंड का 26 वर्षीय धर्मेंद्र मारीशस में लापता, परिवार ने CM धामी से मांगी मदद
नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटक का पर्स हुआ गायब, पुलिस ने खोजकर लौटाई नकदी और जरूरी कार्ड
उत्तराखंड: जमीन के नामांतरण में फंसा है मामला तो पढ़ें ये खबर, राजस्व परिषद ने जारी किए नए निर्देश
हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में सवर्ण शक्ति संगठन का सत्याग्रह, UGC नियमों को लेकर क्यों गरमाया मामला?
उत्तराखंड: मंदिर गई 26 साल की युवती का दिनदहाड़े अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस
उत्तराखंड : (Job Alert) रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, स्नातक और 12वीं पास युवाओं को मौका
उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी 
