ऋषिकेश : एम्स ऋषिकेश ने चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संस्थान की डॉक्टरों की टीम द्वारा की गई 35 किलोग्राम वजन के बोन ट्यूमर की सफल सर्जरी को अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है।
यह जटिल सर्जरी 9 जून 2025 को की गई थी। इसमें 27 वर्षीय एक मरीज की बाईं जांघ से करीब 35 किलो का बोन ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला गया। इसे अब तक का सबसे वजनदार बोन ट्यूमर माना गया है, जिसकी सफल सर्जरी का रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है।
इस सफल ऑपरेशन में हड्डी रोग विभाग के प्रोफेसर डॉ. मोहित धींगरा, सीटीवीएस विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. अंशुमान दरबारी और बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग की प्रो. डॉ. मधुवरी वाथुल्या सहित विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अहम भूमिका निभाई।
एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने इस उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान मरीजों को बेहतर और अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि से एम्स ऋषिकेश और उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय ही नहीं…बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी गौरवान्वित हुआ है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: PWD की लापरवाही पर भड़के राम सिंह कैड़ा, जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों पर तुरंत काम के दिए निर्देश
नवमी पर सम्मानित होंगी ‘देवियां’, धामी सरकार की पहल से देश को मिलेगा नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे थे 10 शिक्षक, जांच के बाद शिक्षा विभाग ने किया बाहर
उत्तराखंड का 26 वर्षीय धर्मेंद्र मारीशस में लापता, परिवार ने CM धामी से मांगी मदद
नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटक का पर्स हुआ गायब, पुलिस ने खोजकर लौटाई नकदी और जरूरी कार्ड
उत्तराखंड: जमीन के नामांतरण में फंसा है मामला तो पढ़ें ये खबर, राजस्व परिषद ने जारी किए नए निर्देश
हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में सवर्ण शक्ति संगठन का सत्याग्रह, UGC नियमों को लेकर क्यों गरमाया मामला?
उत्तराखंड: मंदिर गई 26 साल की युवती का दिनदहाड़े अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस
उत्तराखंड : (Job Alert) रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, स्नातक और 12वीं पास युवाओं को मौका
उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी 
