रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के एएनझा इंटर कॉलेज (अटल उत्कृष्ट आदर्श विद्यालय) में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। कक्षा 9 में पढ़ाई के दौरान छत पर लगा पंखा अचानक टूटकर छात्रों के ऊपर गिर गया। हादसे में दो छात्र घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार कक्षा में शिक्षक पढ़ा रहे थे, तभी चल रहा पंखा अचानक छत से टूटकर नीचे गिर पड़ा। हादसे में प्रीत विहार निवासी कक्षा 9 के छात्र संगम के सिर पर गंभीर चोट लगी, जबकि उसके पास बैठा छात्र वैष्णव भी घायल हो गया।
घटना के तुरंत बाद शिक्षक दोनों छात्रों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने संगम के सिर पर टांके लगाए, जबकि दूसरे छात्र का भी उपचार किया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पंखे को थामे रखने वाली लोहे की रॉड कमजोर हो चुकी थी या उसका कोई बोल्ट निकल गया था, जिससे यह हादसा हुआ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजपति बिंद ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी…ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: PWD की लापरवाही पर भड़के राम सिंह कैड़ा, जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों पर तुरंत काम के दिए निर्देश
नवमी पर सम्मानित होंगी ‘देवियां’, धामी सरकार की पहल से देश को मिलेगा नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे थे 10 शिक्षक, जांच के बाद शिक्षा विभाग ने किया बाहर
उत्तराखंड का 26 वर्षीय धर्मेंद्र मारीशस में लापता, परिवार ने CM धामी से मांगी मदद
नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटक का पर्स हुआ गायब, पुलिस ने खोजकर लौटाई नकदी और जरूरी कार्ड
उत्तराखंड: जमीन के नामांतरण में फंसा है मामला तो पढ़ें ये खबर, राजस्व परिषद ने जारी किए नए निर्देश
हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में सवर्ण शक्ति संगठन का सत्याग्रह, UGC नियमों को लेकर क्यों गरमाया मामला?
उत्तराखंड: मंदिर गई 26 साल की युवती का दिनदहाड़े अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस
उत्तराखंड : (Job Alert) रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, स्नातक और 12वीं पास युवाओं को मौका
उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी 
