हल्द्वानी: बढ़ते सड़क हादसों और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से तीनपानी से गोरापड़ाव तक हाईवे का संयुक्त निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, आरटीओ (प्रवर्तन), एनएचएआई, ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके का निरीक्षण कर दुर्घटना संभावित स्थानों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए विभिन्न सुझावों पर चर्चा की गई। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि इस मार्ग पर लगातार कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। पूर्व में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हाईवे पर कई कट खोले और बंद किए गए थे, लेकिन अब स्थायी समाधान के लिए और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी की ओर से रॉन्ग साइड से आने वाले वाहनों की समस्या को देखते हुए अंडरपास बनाए जाने की योजना पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए एनएचएआई की तकनीकी टीम जल्द ही सर्वे करेगी। प्रशासन का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और हाईवे पर सुरक्षित एवं सुगम यातायात सुनिश्चित करना है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: PWD की लापरवाही पर भड़के राम सिंह कैड़ा, जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों पर तुरंत काम के दिए निर्देश
नवमी पर सम्मानित होंगी ‘देवियां’, धामी सरकार की पहल से देश को मिलेगा नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे थे 10 शिक्षक, जांच के बाद शिक्षा विभाग ने किया बाहर
उत्तराखंड का 26 वर्षीय धर्मेंद्र मारीशस में लापता, परिवार ने CM धामी से मांगी मदद
नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटक का पर्स हुआ गायब, पुलिस ने खोजकर लौटाई नकदी और जरूरी कार्ड
उत्तराखंड: जमीन के नामांतरण में फंसा है मामला तो पढ़ें ये खबर, राजस्व परिषद ने जारी किए नए निर्देश
हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में सवर्ण शक्ति संगठन का सत्याग्रह, UGC नियमों को लेकर क्यों गरमाया मामला?
उत्तराखंड: मंदिर गई 26 साल की युवती का दिनदहाड़े अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस
उत्तराखंड : (Job Alert) रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, स्नातक और 12वीं पास युवाओं को मौका
उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी 
