हल्द्वानी- उत्तराखंड राज्य में पहली बार प्लाज्मा थेरेपी से स्वस्थ्य हुए कोरोना के 02 गंभीर रोगी। सुशीला तिवारी अस्पताल से देर शाम कोरोना से प्लाजमा थेरेपी के सफल प्रयोग के बाद दो गंभीर रूप से बीमार कोरोना संक्रमित रोगियों के स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज किया गया ।पूर्व में उक्त दोनों रोगी चिकित्सालय में भर्ती हुए तो उस समय इनकी स्थिति काफी गंभीर थी। चिकित्सकों ने दिन रात रोगियों को हर प्रकार का संभव ईलाज दिया , ईलाज के समय चिकित्सकों ने प्लाज्मा थेरेपी के प्रयोग करने की सोची क्योंकि कई स्थानों में इस थेरेपी से कोरोना के रोगियों की जान बचाई गयी हैं।
देहरादून- (बड़ी खबर) UNLOCK 3 की गाइडलाइन जारी, राहत ही राहत
प्लाज्मा थेरेपी के लिए चिकित्सकों ने लगातार ऐसे व्यक्तियों को खोजना शुरू किया जिनका प्लाज्मा उक्त रोगियों के काम आ सके और प्लाज्मा का ग्रुप भी समान ग्रुप का हो। कई जगह संपर्क करने पर प्लाज्मा देने के लिए प्लाज्मा डोनर को राजी किया गया और प्लाज्मा थेरेपी की अनुमति उच्चाधिकारियों से प्राप्त की गयी। जिसके फलस्वरूप आज 25 दिन बाद दोनों गम्भीर रोगी स्वस्थ्य होकर डिसचार्ज हो गए।
प्राचार्य डॉ0 सी0पी0 भैसोड़ा ने बताया कि यह अत्यधिक खुशी की बात हैं कि चिकिसालय के चिकित्सकों की कड़ी मेहनत और लगातार प्रयास से उत्तराखंड राज्य में प्रथम बार प्लाज्मा थेरेपी के माध्यम से आज गम्भीर कोरोना पोसिटिव रोगी स्वस्थ्य होकर डिसचार्ज हो कर अपने घर चले गए हैं। इसके अतिरिक्त 18 और कोरोना संक्रमित रोगियों को स्वस्थ्य होने पर डिसचार्ज किया गया। चिकिसालय के चिकित्सक , नर्सिंग स्टाफ, वार्ड बॉय, सफाई कर्मचारी आदि सभी के प्रयासों से कोरोना के रोगी स्वस्थय होकर अपने अपने घर जा रहे हैं। डिसचार्ज के समय कोविड नोडल अधिकारी डॉ0 परमजीत सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 अरुण जोशी, डॉ0 मकरंद सिंह, डॉ0 विवेकानंद सत्यवली आदि मौजूद थे।
बागेश्वर- एक्शन में बागेश्वर के DM विनीत कुमार, इस दफ्तर में किया औचक निरीक्षण
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में 
