बागेश्वर – जिलाधिकारी विनीत कुमार ने आज जिला आपदा प्रबन्धक कार्यालय का औचक निरीक्षण कर किये जा रहे कार्यों एवं व्यवस्थाओं आदि का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कन्ट्रोल रूम तथा स्टोर रूम का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में घटित होने वाली घटनाओं की जानकारी तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं संबंधित टीमों को उपलब्ध करायी जाय ताकि जिस क्षेत्र में घटना घटित हुर्इ है उस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके तथा इस संबंध में अद्यतन सूचना जिलाधिकारी को भी उपलब्ध करायी जाय।
देहरादून- IAS और PCS अधिकारियों के दायित्व में फेरबदल, देंखे लिस्ट
उन्होंने कहा कि आपदा प्रबन्धक के जो भी उपकरण एवं संशाधन है उन्हें दूरस्त एवं चुस्त रखें तथा इनका उपयोग करने वाले व्यक्तियों को अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण भी दिया जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दिये है कि कन्ट्रोल रूम में जो भी सूचनायें प्राप्त होती है उनका रजिस्ट्रर ठीक प्रकार मेंटेन किया जाय, जिसमें सड़क मार्ग किस क्षेत्र में बंद हुआ है तथा वह कब खोला गया है इसी प्रकार पेयजल एवं विद्युत आदि की जो भी शिकायतें प्राप्त होती है उसमें कितने समय में कार्यवाही की गयी है उसका भी पूरा डाटा अंकन किया जाय।
UPSC RESULT- रामनगर के शुभम ने ऑल इंडिया में 43 वी रैंक हासिल कर किया राज्य का नाम रोशन
उन्होंने निर्देश दिये है कि आपदा प्रबन्धन में उपलब्ध विभिन्न उपकरण आदि के स्टॉक की अद्यतन सूचना स्टॉक पंजिकाओं में निर्धारित प्रारूप में अंकित किया जाय, ताकि उपलब्ध स्टाक एवं निर्गत किये गये वस्तुओं आदि का मिलान आसानी से किया जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिये है कि कन्ट्रोल रूम में कार्य करने वाले सभी व्यक्ति पर्याप्त रूप में प्रशिक्षित हो ताकि सूचना मिलने पर तत्काल रूप से संबंधित विभाग के माध्यम से तत्काल कार्यवाही की जा सके। उन्होंने आपदा कन्ट्रोल रूम में इस्तेमाल होने वाले सैटालार्इट फोन, वायरलेस सैट, लेडलार्इन फोन आदि सभी दूरस्त रखें ताकि कोर्इ घटना घटित होने पर सूचना का आदान प्रदान तत्परता से किया जा सके। इसमें लगे कार्मिकों द्वारा किसी प्रकार की कोर्इ लापरवाही न बरती जाय।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में 
