हल्द्वानी- ग्रामीण क्षेत्रों में राशन कार्ड के आॅनलाईन डिजिटाईजेशन, वेलिडेशन न होने की शिकायत पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने पर्वतीय क्षेत्र के पाॅच विकास खण्ड में राशन कार्ड एवं यूनिटो को आॅनलाईन, वेलिडेशन हेतु कैम्प लगाने निर्देश पूर्ति, पंचायतराज व ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी बसंल ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्र के पाॅच विकास खण्डो ओखलकाण्डा, धारी, बेताघाट, रामगढ, भीमताल में रोस्टर के अनुसार 28 न्याय पंचायतों में पूर्ति निरीक्षक, ग्रामपंचायत विकास अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से जनहित में कैम्प लगाये जायेगे।
उन्होंने कहा कि जारी रोस्टर के अनुसार विकास खण्ड ओखलकाण्डा के न्याय पंचायत सुनकोट में सोमवार 10 अगस्त, नाई सोमवार 17 अगस्त, तुषराड़ सोमवार 24 अगस्त, कालाअगर सोमवार 07 सितम्बर, ओखलकाण्डा मल्ला सोमवार 14 सितम्बर, डालकन्या में सोमवार 21 सितम्बर को शिविर लगाये जायेगे। इसीतरह विकास धारी के न्याय पंचायत चैखुटा में सोमवार 24 अगस्त, मज्यूूली में सोमवार 07 सितम्बर, सरना में सोमवार 14 सितम्बर को शिविर लगाये जायेगे। विकास खण्ड बेतालघाट के न्याय पंचायत में सिमलखां 10 अगस्त, गरमपानी में 17 अगस्त, घंघरेटी 24 अगस्त, बेतालघाट में 07 सितम्बर, रातीघाट में 14 सितम्बर, दाडिमा 21 सितम्बर में शिविर लगाये जायेगे। विकास खण्ड रामगढ के न्याय पंचायत में रामगढ में 10 अगस्त, नथुवाखान में 17 अगस्त, सिरमौली में 24 अगस्त, प्यूडा में 07 सितम्बर, पाथरी में 14 सितम्बर व सुयालबाड़ी में 21 सितम्बर में शिविर लगाये जायेगे।
विकास खण्ड भीमताल के न्याय पंचायत खुर्पाताल में 10 अगस्त, रानीबाग में 17 अगस्त, ओखलढूंगा में 24 अगस्त, पिनरों में 07 सितम्बर, ज्योलीकोट में 21 सितम्बर, थपलियामेहरागांव में 24 सितम्बर व सांगुडीगांव में 28 सितम्बर सोमवार को शिविर लगाया जायेगा।
जिलाधिकारी ने संबंधित पूर्ति निरीक्षको, ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों एंव ग्राम विकास अधिकारियो को निर्देश दिये कि न्याय पंचायतो में रोस्टर अनुसार राशन कार्ड आॅनलाईन, वेलिडेशन एंव आॅथटिकेशन कार्य किया जाये।
उत्तराखंड- अब इस विभाग को बनाया कोरोना ने अपना शिकार, दो अधिकारियों को कोरोना, मचा हड़कंप
शिविर लागाने से पूर्व स्थानीय जन्रप्रतिनिधियों सस्ता गल्ला विक्रेताओ आदि के माध्यम से व्यापक प्रसार-प्रचार किया जाये। तांकि अधिक से अधिक राशन कार्ड धारक, उपभोक्ता शिविर का लाभ उठाकर लाभान्वित हो सके। उन्होने कैम्पों के फोटोग्राफ, वीडियोग्राफी मय संयुक्त आख्यां के जिला पूर्ति अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होने निर्देश दिये कि कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत आयोजित शिविरों में समाजिक दूरी, मास्क, सेनेटाईजर का उपयोग करने के साथ ही समय-समय पर शासन प्रशासन द्वारा जारी एडवाईजरी का पूर्ण रूप से पालन करने के निर्देश दिये।
हल्द्वानी- मोटाहल्दू के पास कार में इस हालत में मिली लाश, फैली सनसनी
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर
उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !
उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक 
