देहरादून में युवती की हत्या से सनसनी
देहरादून। कोतवाली क्षेत्र के मच्छी बाज़ार इलाके में एक 23 वर्षीय युवती की हत्या का मामला सामने आने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान गुंजन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती घर से बाहर निकली थी, इसी दौरान एक युवक से बातचीत के समय उस पर हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पूर्व में मच्छी बाज़ार क्षेत्र में एक दुकान पर काम करता था।
पुलिस के अनुसार आरोपी और मृतका एक-दूसरे को पहले से जानते थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच पहले प्रेम संबंध थे और आरोपी द्वारा पूर्व में युवती को धमकी दिए जाने की जानकारी भी मिली है।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजनाथ सिंह के हल्द्वानी दौरे का शेड्यूल बदला
हल्द्वानी में 21 मार्च को बड़ी जनसभा, राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, तैयारियों में जुटे पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड: इन जिलों में अलर्ट जारी
नैनीताल – संघर्ष से शिखर तक, छात्र संघ अध्यक्ष से कैबिनेट मंत्री बनने तक राम सिंह कैड़ा का सफ़र
देहरादून एयरपोर्ट से रात की उड़ान 1 अप्रैल से शुरू, जानें पूरा शेड्यूल और किराया
उत्तराखंड: हाई कोर्ट ने दीपक उर्फ मोहम्मद दीपक की याचिका खारिज की, जांच में सहयोग करने को कहा
उत्तराखंड: धार्मिक स्थल वाराही धाम में नया निर्माण कार्य शुरू, मुख्यमंत्री धामी ने शिलान्यास किया
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में खास पूजा अब महंगी! बदरीनाथ-केदारनाथ में शुल्क दोगुना
चमोली समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 25 मार्च तक मौसम रहेगा खराब
देहरादून :(बड़ी खबर ) इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी 

