प्रेम प्रसंग में असफल होने पर मंदाकिनी में कूदी युवती, नेपाली मूल के लोगों ने बचाई युवती की जान।
रुद्रप्रयाग- शनिवार सुबह जिले के अगस्त्यमुनि नगर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई। जहां प्रेम प्रसंग में आहत एक युवती ने मंदाकिनी नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद कुछ साहसी लोगों ने नदी में कूदकर युवती को बाहर निकाल लिया। इससे एक बड़ी घटना होने से बच गई।
मिली जानकारी के अनुसार युवती का एक युवक के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। बताया जा रहा है कि जब प्रेमी ने इंकार किया तो युवती मानसिक रूप से टूट गई.शनिवार सुबह सौड़ी के पास मंदाकिनी नदी में कूद गई। संयोग से वहां रेत निकाल रहे नेपाली मूल के लोगों ने युवती को छलांग लगाते हुए देख लिया और बिना समय गंवाए नदी में कूदकर उसकी जान बचा ली। घटना की सूचना तुरंत थाना अगस्त्यमुनि को दी गई। SDRF एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवती को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
स्थानीय लोगों ने इस घटना पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि युवाओं में भावनात्मक असंतुलन और प्रेम प्रसंगों में बढ़ती अति-प्रतिक्रियाएं अब समाज के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बन रही हैं। क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो भविष्य में एक सामाजिक संकट का रूप ले सकती हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि केदारघाटी के सौड़ी में एक युवती ने मंदाकिनी नदी में छलांग लगा दी।पास में रेत निकाल रहे नेपाली मूल के लोगों ने युवती को नदी से बाहर निकाला। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके भी मौके पर पहुंची और युवती को 108 एम्बुलेंस की मदद से स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज
देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश
उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग 

