बागेश्वर- उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं ताजा घटनाक्रम में यहां एक बोलेरो वाहन खाई में जा गिरा हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को खाई से बाहर निकाला घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक तहसील क्षेत्र के खड़लेख- भनार मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा , स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर वाहन चालक के शव गहरी खाई से बाहर निकाला।

मृतक की पहचान दिनेश चंद्र पुत्र बलवंत सिंह उम्र 26 निवासी भनार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तथा हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। इधर घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद 
