Haridwar News: शदियों में अक्सर मारपीट की खबरें आपने सुनीं और पढ़ी होगी। जिसके बाद कई बार तो बरात भी वापस हो जाती है। अब हरिद्वा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी है। जहां बारातियों और घरातियों में मारपीट हो गई। जैसे-तैसे मामले का शांत कराया गया। लेकिन दोनों पक्षों के आस-पास के होने के चलते जब बारात लौटी तो फिर भिड़त हो गई। इस बीच दूल्हा भी झगड़े में कूद गया। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने दल्हे सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया। दूल्हा हनीमून मनाने से पहले जेल चले गया। आज तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। तीनों को हवालात में रात गुजारनी होगी।
पुलिस के अनुसार गुरुवार की रात हरिद्वार जिले के हिलबाईपास निवासी प्रिंस यादव की बारात भीमगोड़ा आई थी। तभी बारातियों और घरातियों के बीच झगड़ा हो गया। दोनांे ओर से गाली-गलौच होने पर मारपीट भी हुई। इस दौरान शादी में आए मेहमानों और जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए दुल्हन की विदाई करा दी। लेकिन इस बीच बरातियों और घरातियों में तनातनी खत्म नहीं हुई।
जैसे ही बारात विदा हुई तो घराती और बराती फिर भिड़ने लगे। इस बीच दूल्हा भी झगड़े में कूद गया। इस बीच सूचना पर खड़खड़ी चैकी से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने विपिन यादव व हर्ष गोस्वामी सहित दूल्हा प्रिंस को भी पकड़कर कोतवाली ले आई। एसएसआइ अनिल चैहान ने बताया कि तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, 25 मीटर गहरी खाई में गिरी इनोवा, 3 युवकों की मौत, एक गंभीर
उत्तराखंड : किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ मिलाकर लूटी आबरु
हल्द्वानी: मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने हल्द्वानी में अपना पहला शोरूम लॉन्च किया
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हलचल शुरू
नैनीताल :(बड़ी खबर) इस कोतवाली का पूरा स्टाफ बदलेंः हाईकोर्ट
नैनीताल की नंदिनी जोशी जिन्होंने बढ़ाया कुमाऊं विश्वविद्यालय का गौरव
उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी 
