चंपावत- फर्जी नियुक्ति पत्र के सहारे डीपीओ की कुर्सी पाने वाले मामले में चंपावत कोतवाली में प्रभारी डीपीओ आरपी बिष्ट ने मामला दर्ज करा दिया है। दरअसल एक महिला डीपीओ का नियुक्ति पत्र लेकर जिला कार्यक्रम विभाग कलक्ट्रेट पहुंची थी। तब पत्र पर जरूरी कार्रवाई के लिए सीडीओ को लिखा गया था।
निदेशालय से पत्र के फर्जी होने की पुष्टि होने के बाद शनिवार को पूरे वाकये का पता चला। महिला ने अपने लिए आवास आवंटन करने के लिए भी कहा। कार्यालय के लिपिक ने उनसे नियुक्ति पत्र मांगा। संदेह होने पर उसने निदेशालय फोन किया तो वहां से किसी भी तरह की नियुक्ति से इनकार किया पास रख लिए हैं।
प्रभारी डीपीओ आरपी बिष्ट ने महिला से सीडीओ कार्यालय चलने को कहा तो महिला कार में बैठकर भाग निकली। महिला के साथ तीन और लोग थे। यह महिला 19 जुलाई को फर्जी नियुक्ति पत्र के साथ कलक्ट्रेट भी पहुंची थी।
महिला को 39 किमी दूर चल्थी पुलिस चौकी ने दबोचा। चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट सहित कई पुलिस अधिकारियों ने पांच घंटे से लंबी पूछताछ की। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि पूछताछ के बाद महिला को शनिवार शाम छोड़ दिया गया है। अलबत्ता उनके दस्तावेज पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए थे।
जांच अधिकारी एसएसआई देव गोस्वामी ने बताया कि महिला पर 420 467 468 धारा में मामला दर्ज किया गया है मामले की जांच की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला की माता भी देहरादून महिला एवं बाल विकास कार्यालय में तैनात है उसे जॉइनिंग लेटर भी सचिवालय में तैनात एक कर्मचारी ने दिया था।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी 
