उत्तराखंड की सीमांत जिले पिथौरागढ़ में यूपी के बहराइच से मजदूरी करने पहुंचे एक श्रमिक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। श्रमिक के गुप्तांग काटे गए हैं साथ ही आंख में भी गंभीर चोटों के निशान हैं। पुलिस इसे हत्या मानकर हर एंगल से जांच करने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बीते 2 दिनों से श्रमिक लापता था और उसका शव बस्ते क्षेत्र में मुख्य सड़क से लगे दुकान के समीप गली में स्थानीय लोगों को पड़ा हुआ मिला।
पुलिस ने शव की पहचान बहराइच निवासी ओम प्रकाश उम्र 38 वर्ष के रूप में की है। पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के गुप्तांग काटे जाने की बात भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि युवक बीते सोमवार को काम के सिलसिले में बस्ते क्षेत्र में पहुंचा था लेकिन देर शाम तक वह जब अपने कमरे में नहीं पहुंचा तो उसके अन्य साथियों ने जाजरदेवल थाने में गुमशुदगी दिखाई थी। लेकिन 2 दिन बाद युवक का शव मिला श्रमिक के साथियों ने घटना को हत्या बताते हुए पुलिस से जांच की मांग की घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सभी एंगल से जांच शुरू कर दी है। साथ ही युवक के मोबाइल से आखरी बार कहां बात हुई इसकी भी लोकेशन की छानबीन की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
