देहरादून- क्रिकेट के मैदान से उत्तराखंड के लिए अच्छी खबर सामने आई है। ऋषिकेश निवासी शास्वत डंगवाल का नाम भारतीय अंडर-19 टीम की लिस्ट में शामिल है जो एशिया कप में हिस्सा लेगी। शाश्वत को बीसीसीआई ने स्टैंडबाय प्लेयर के रूप में जगह दी है जो कैंप का हिस्सा बनेंगे। इससे पहले शाश्वत को भारतीय अंडर-19 टीम चुना गया था जो बांग्लादेश के खिलाफ खेली थी। दिसंबर में होने वाले अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। बताया जा रहा है कि जनवरी-फरवरी 2022 में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान जल्द ही किया जाएगा।
एशिया कप 23 दिसंबर से यूएई में खेला जाएगा। इससे पहले 11 से 19 दिसंबर तक अंडर-19 टीम को नेशनल क्रिकेट एकेडमी में होने वाले प्रीपरेटरी कैंप में शामिल होना होगा। ऑल-इंडिया जूनियर सेलेक्शन कमेटी ने एशिया कप के लिए 20 सदस्यीय टीम चुनी है। इनके अलावा 5 स्टैंडबाय प्लेयर भी सेलेक्ट किए, जो टीम के साथ कैंप में शामिल होंगे. कैंप में 25 सदस्यीय टीम शामिल होगी।
हरनूर सिंह पन्नू, अंगकृश रघुवंशी, अंश गोसाई, एसके राशिद, यश धुल (कप्तान), अनेश्वर गौतम, सिद्धार्थ यादव, कौशल तांबे, निशांत सिंधु, दिनेश बना (विकेटकीपर), आराध्य यादव (विकेटकीपर), राजांगद बावा, राजवर्धन हंगरगेकर, गर्व सांगवान, रवि कुमार, रिशिथ रेड्डी, मानव पारख, अमृत राज उपाध्याय, विकी ओस्तवाल और वासु वत्स (फिटनेस पाने के बाद).
स्टैंडबाय प्लेयर्स, जो कैंप में शामिल होंगे
आयुष सिंह ठाकुर, उदय सहारन, शाश्वत डंगवाल, धानुष गोड़ा और पीएम सिंह राटौड़
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन 
