- दोस्त ने ही दोस्त को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार।
काशीपुर (उधमसिंहनगर)- थाना आईटीआई क्षेत्र में दो दिन पूर्व हुए शशांक डोभाल हत्याकांड में पुलिस ने मुरादाबाद रोड स्थित केवीआर हाइवे फ्लाईओवर के नीचे से दीपक यादव और शिखर सक्सेना को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है. बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी शशांक डोभाल (मृतक) के दोस्त हैं। मामले में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
बता दें कि बीते 27 अगस्त को नगर के खड़कपुर देवीपुरा में पुलिस को पानी में एक युवक का शव होने की सूचना मिली थी. शव की शिनाख्त शशांक डोभाल पुत्र कृष्ण कुमार निवासी आवास विकास के रूप में हुई थी। मृतक युवक की शिनाख्त परिजनों ने की थी। परिजनों ने शशांक की हत्या का संदेह व्यक्त करते हुए थाना आईटीआई पुलिस को तहरीर दी थी।तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच कर आज शशांक डोभाल (मृतक) के दोस्त दीपक यादव और शिखर सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि मृतक शशांक डोभाल उनका दोस्त था और हम साथ में स्मैक का नशा करते थे, जिसके चलते शशांक डोभाल (मृतक) उनका कुछ पैसों का कर्जदार बना हुआ था। घटना वाले दिन तीनों ने साथ में स्मैक का नशा किया, तभी पैसों का तकादा करने पर कहासुनी हो गई। जिसके बाद खाली पड़े प्लॉट, जिसमें पानी भरा हुआ था, उसमें एक आरोपी ने शशांक डोभाल को धक्का दे दिया। ज्यादा नशे के कारण शशांक वहां से निकल नहीं पाया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद दोनों वहां से भाग गए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: LPG के बढ़ते दामों के बीच कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कालाबाजारी रोकने के दिए निर्देश
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य
कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी
1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी
लालकुआं :(बधाई) बिंदुखत्ता की बेटी मनीषा बनी सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार के लिए गर्व के पल
सीएम धामी का ‘SANTULAN’ मॉडल, हर वर्ग के लिए बजट में खास योजनाएं
उत्तराखंड बजट 2026: गरीब युवा किसान महिला सशक्तिकरण के लिए ज्ञान मॉडल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने निर्देश में एक्टिव हुआ प्रशासन, चलने लगा बुलडोजर 

