सीतापुर/रुद्रपुर। उल्टी दिशा से आ रही कार के ट्रक से टकराने पर पिता- दो पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई। सभी ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर से शादी समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या के सोहावल जा रहे थे। खैराबाद थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 24 पर समदेपारा मोड़ के पास बृहस्पतिवार शाम चार बजे हुई इस दुर्घटना के बाद पुलिस और स्थानीय नागरिकों ने चारों कार सवारों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। विगवाड़ा में स्थित रायल रेजीडेंसी में रामदास मौर्य (57) अपने परिवार के साथ रहतेथे।
बृहस्पतिवार को रुद्रपुर के एमबी टाउन कॉलोनी में रहने वा रहने वाले उनके जीजा के बेटे की बरात फैजाबाद गई थी। सुबह छह बजे रामदास अपने बेटे अविनाश (30), अंकुर (25) और रिश्तेदार लेखराज (50) के साथ कार से वरात के लिए निकले थे। हादसे की जानकारी पाकर मृतकों के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने सभी की शिनाख्त की। एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। इनकी कार उल्टी दिशा से जा रही थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इधर रुद्रपुर में परिजनों की मौत की खबर के बाद से मातम पसरा है ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बाघ के हमले पर डीएम नैनीताल के सख्त निर्देश, DFO से रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण UPDATE, DM ने ली बैठक
उत्तराखंड: मेरठ से हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे विस्तार पर मंथन, दो एलाइनमेंट विकल्पों पर चर्चा
उत्तराखंड : हल्द्वानी में एडीबी परियोजना को लेकर प्रशासन सख्त, सड़कों के पुनर्निर्माण में तेजी के निर्देश
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) चंदन हॉस्पिटल के मामले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित
उत्तराखंड: घर से निकली 17 वर्षीय छात्रा नदी में गिरी, SDRF तलाश में जुटी
उत्तराखंड : गैरसैंण में बजट सत्र की तैयारियां तेज, प्रशासन ने कसी कमर
उत्तराखंड : जिला प्रशासन की पहल: विशेष शिविरों में हजारों जरूरतमंदों को मिला सहारा
हल्द्वानी: फतेहपुर वन क्षेत्र में बाघ के हमले से महिला की मौत
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा से पहले यमुनोत्री रूट पर सख्त नियम होंगे लागू 

