देहरादून- उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून में डॉ0 राकेश रयाल द्वारा रचित और डॉ0 रयाल एवं सुप्रशिद्ध लोक गायिका मीना राणा द्वारा गाया गया नया गढ़वाली डीजे गीत ‘बसी जौला गैरसैंण’ का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण पद्मश्री डॉ0 प्रीतम भरतवाण तथा प्रसिद्ध लोक संगीतकार संजय कुमोला ने किया।
लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पद्मश्री और जागर सम्राट डॉ0 प्रीतम भरतवाण ने कहा कि डॉ0 रयाल द्वारा रचित और गाया गया यह गीत बहुत ही सन्देशपूर्ण है, उन्होंने कहा कि वे डॉ0 रयाल से उम्मीद करते हैं कि वे आगे भी इसी तरह की साहित्यक और सांस्कृतिक रचनाओं को लोगों के सामने लायें, उन्होंने कहा कि आज के गीतों में साहित्य और संस्कृति विलुप्त होती जा रही है, उन्होंने कहा कि यदि डॉ0 रयाल जैसे पढ़े लिखे लोग इस क्षेत्र में आएं तो यह पहाड़ की संस्कृति के लिए शुभ और सुखद होगा।
उत्तराखंड के जाने माने संगीतकार संजय कुमोला ने इस गीत के लिए डॉ0 रयाल को बधाई दी तथा, उम्मीद की है कि यह गीत संदेशप्रद सावित होगा। लोक गायिका मीना राणा ने कहा कि संस्कृति और साहित्य जैसे विधाओं में एक प्रेरणादायक सोच जरूरी है जो इस गीत में देखने को मिला, उन्होंने कहा कि उन्हें यह गीत बहुत ही अच्छा और प्रेरणादायक लगा।
इस गीत के गीतकार और गायक डॉ0 राकेश रयाल ने सभी अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद करते हुए कहा कि उत्तराखंड की लोकसँस्कृति के प्रति जिन हस्तियों से उन्हें प्रेरणा मिली है आज वे इस लोकापर्ण कार्यक्रम में उनके साथ हैं, उन्होंने कहा गीत का उद्देश्य जहां युवाओं का मनोरंजन करना है, वहीं इस गीत के माध्यम से वापस पहाड़ में पलायन को प्रेरित भी करना है। युगवाणी के सम्पादक व वरिष्ठ पत्रकार संजय कोठियाल ने भी गीत के प्रति अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ0 अजय ढोंडियाल ने किया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो युवकों की मौत
उत्तराखंड: देहरादून में ‘मन की बात’ कार्यक्रम, सीएम धामी ने बताई इसकी खासियत
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में बनेंगे आधुनिक आवास
सीएम धामी ने दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं, शांति और सदाचार का दिया संदेश
उत्तराखंड: बिल नहीं भरा तो कटा कनेक्शन! अस्पताल से लेकर स्ट्रीट लाइट तक कार्रवाई
उत्तराखंड: ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने किया उपनिरीक्षक निलंबित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक 
