उत्तराखंड- कांग्रेस में पहले हार और अब झटके लगने शुरू

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उधमसिंह नगर- विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद उत्तराखंड कांग्रेस में इस्तीफे की शुरुआत नैनीताल जिले से हो गयी है, नैनीताल महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट ने आज कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उन्हें पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं गदरपुर से भाजपा के वरिष्ठ विधायक अरविंद पांडे ने भाजपा की सदस्यता दिलाई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने निर्देश में एक्टिव हुआ प्रशासन, चलने लगा बुलडोजर

आशा बिष्ट को गदरपुर स्थित अरविंद पांडे ने अपने आवास पर सदस्यता दिलाई, जिसके बाद उन्होंने कहा की रामनगर विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र पाल ने अपनी हार का ठीकरा उनके और उनके पति संजय बिष्ट के ऊपर फोड़ा है। साथ ही कई अन्य कांग्रेसियों के ऊपर उन्होंने चुनाव में हरवाने का आरोप लगाया है, जबकि वह लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व सीएम हरीश रावत को चुनाव लड़ाने का कार्य कर रही थी, पर रामनगर में उनको कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र पाल ने अपने चुनाव प्रचार में नहीं बुलाया, बावजूद इसके उनके ऊपर हार का ठीकरा फोड़ा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बजट 2026: गरीब युवा किसान महिला सशक्तिकरण के लिए ज्ञान मॉडल
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें