देहरादून। देहरादून जिले के चित्रकूट अखंड आश्रम के सामने हरिद्वार रोड ऋषिकेश के पास दो स्कूटियों का एक्सीडेंट हो गया, जिसके परिणाम स्वरूप एक युवक तथा एक युवती की मृत्यु हो गयी। पुलिस ने दोनों शवों का पंचायत नामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक रात्रि में कोतवाली ऋषिकेश को सूचना मिली कि चित्रकूट अखंड आश्रम के सामने हरिद्वार रोड ऋषिकेश के पास दो स्कूटियों का एक्सीडेंट हो गया है। इस सूचना पर कोतवाली ऋषिकेश से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके से सभी घायलों को तत्काल एम्स अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ उपचार के दौरान दुर्घटना में घायल एक युवक रितिक कश्यप पुत्र मुकेश निवासी काले की ढाल, सरोवर नगर, ऋषिकेश देहरादून उम्र 22 वर्ष तथा एक युवती आरती पुत्री प्रकाश चन्द्र निवासी आम पड़ाव इंदिरा नगर कोटद्वार उम्र 20 वर्ष की मृत्यु हो गयी। पुलिस द्वारा मृतकों के परिजनों को सूचित कर पंचायतनामे की कार्रवाई की गई। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जबकि इस दुर्घटना मे अंकित पुत्र अतर सिंह निवासी काले की ढाल, सर्वहारा नगर, ऋषिकेश, देहरादून उम्र 19 वर्ष, तरुण पुत्र सत्येंद्र निवासी काले की ढाल सर्वहारा नगर ऋषिकेश देहरादून, उम्र 18 वर्ष, दक्ष पुत्र स्वर्गीय टीनू निवासी काले की ढाल सर्वहारा नगर ऋषिकेश, देहरादून उम्र 16 वर्ष व विशाल पुत्र त्रिलोकी राजभर निवासी चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश उम्र 23 वर्ष घायल हो गये।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड: रुद्रनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, इस तारीख को बंद हो जाएंगे कपाट
Snapchat पर हुई दोस्ती, उत्तराखंड में यहाँ पहुंचा मामला थाने तक; 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म
नेपाल के बाद उत्तराखंड की बारी? ग्लेशियर झीलों को लेकर वैज्ञानिकों ने बताई सबसे बड़ी चिंता
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; 4 सितंबर तक मौसम रहेगा खराब
CM धामी का महिलाओं को बड़ा तोहफा, फ्री बस यात्रा के साथ ढाई लाख तक रियायती ऋण की तैयारी
उत्तराखंड: गिर्दा के गीतों से लेकर ग्रामीणों की आवाज तक, बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार
हल्द्वानी : भारी बारिश के चलते नैनीताल जिले में कल छुट्टी 
