लालकुआं- नगर में सोमवार की सुबह उसे समय हड़कंप मच गया जब अर्ध विक्षिप्त महिला द्वारा विद्युत विभाग के हाई पावर टावर में चढ़कर शोर शराबा करने से लोग सन्न रह गए, लगभग ढाई घंटे की मशक्कत के बाद उक्त महिला को रस्सी के सहारे विद्युत टावर से नीचे उतारा गया, तब जाकर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली, सबसे सौभाग्य की बात तो यह रही कि उक्त टावर में घटना के समय विद्युत आपूर्ति नहीं थी, जिससे महिला की जान बच गयी।
जानकारी के अनुसार सोमवार की प्रातः लगभग 4:45 बजे एक अर्ध विक्षिप्त अज्ञात महिला वार्ड नंबर एक स्थित ग्रीन पार्क में लगे विशाल हाई पावर विद्युत टावर में चढ़कर शोर शराबा करने लगी, उक्त महिला को टावर में चढ़ा देख पार्क में टहल रहे लोगों में हड़कंप मच गया, आनन-फानन में 112 सेवा को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने महिला से नीचे उतरने का अनुरोध किया, परंतु वह उतरने को कतई तैयार नहीं थी, जिसके बाद कुछ युवाओं को टावर में चढ़ाया गया, जैसे ही युवक महिला के नजदीक पहुंचे तो महिला ने पहले सुरती की मांग की, सुरती खिलाने के बाद महिला ने बिस्किट मांगा, इसके बाद आनन फानन में बिस्किट मंगाया गया, बिस्किट खाने के दौरान महिला ने टावर में चढ़े अन्य युवकों को भी बिस्किट खिलाया तथा नीचे उतरने से इनकार करते हुए कहा कि वह लोग भी टावर में ही बैठे रहे दोपहर के बाद साथ ही नीचे उतरेंगे। वह टावर से न उतरने की जिद करने लगी। बमुश्किल महिला को समझाया गया तथा एक रस्सी मंगाकर रस्सी के सहारे महिला को प्रातः 7:30 बजे नीचे उतर गया, तब जाकर पुलिस प्रशासन सहित लोगों ने राहत की सांस ली। विद्युत विभाग के अवर अभियंता इंतजार अली ने बताया कि घटना के समय हाई पावर विद्युत टावर में विद्युत आपूर्ति नहीं थी जिसके चलते कोई अनहोनी नहीं हुई ।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड: रुद्रनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, इस तारीख को बंद हो जाएंगे कपाट
Snapchat पर हुई दोस्ती, उत्तराखंड में यहाँ पहुंचा मामला थाने तक; 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म
नेपाल के बाद उत्तराखंड की बारी? ग्लेशियर झीलों को लेकर वैज्ञानिकों ने बताई सबसे बड़ी चिंता
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; 4 सितंबर तक मौसम रहेगा खराब
CM धामी का महिलाओं को बड़ा तोहफा, फ्री बस यात्रा के साथ ढाई लाख तक रियायती ऋण की तैयारी
उत्तराखंड: गिर्दा के गीतों से लेकर ग्रामीणों की आवाज तक, बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार
हल्द्वानी : भारी बारिश के चलते नैनीताल जिले में कल छुट्टी 
