- हरिद्वार जिले के बहादराबाद थाना क्षेत्र के कोर कॉलेज के पास पुलिस और बदमाशों की हुई मुठभेड़।
हरिद्वार- खनन कारोबारी गुलाम साबिर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोपी बदमाशो से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। हरिद्वार पुलिस के द्वारा जनपद में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था जिसके चलते दो मोटरसाइकिलों पर चार लोगों को रोका गया इसके बाद बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से बदमाश नितेश निवासी लक्सर घायल हो गया। मुठभेड़ हरिद्वार दिल्ली राजमार्ग पर कोर कॉलेज के पास जंगल में हुई एसएसपी प्रमेंद सिंह डोभाल समेत आला अफसर मौके पर पहुंच गए हैं।
बहादराबाद थाना क्षेत्र में बुधवार शाम पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश नीतीश पुत्र प्रदीप कुमार नि0 ग्राम गंगनौली कोतवाली लक्सर के पैर में गोली लगने से बह घायल हो गया। जबकि तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बदमाश ने अपने साथियों के साथ खनन कारोबारी पर फायरिंग की थी। आज देर शाम को जब बहादराबाद थाना क्षेत्र के कोर कॉलेज के पास रुड़की कोतवाली पुलिस और बहादराबाद एसओ नरेश राठौड़, शांतरशाह चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी दो अलग-अलग बाइकों पर चार संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने संदेह होने पर रुकने का इशारा किया तो बाइक सवारों ने पुलिस पर तमंचे से फायर झोंक दिया और जंगल की तरफ भागने लगे। पुलिस ने पीछा करते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के दाएं पैर में गोली जा लगी और वह नीचे गिर गया। तीन मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निगम में आधार सेंटर का शुभारंभ, UCC के भी बनेगे सर्टिफिकेट
अल्मोड़ा: प्रसिद्ध लोकगायक दीवान कनवाल का निधन, शोक की लहर
रामनगर : राहुल सिंह दरम्वाल कर सकते हैं नई परी की शुरुआत
उत्तराखंड : (गजब )एक ही भूमि को फर्जीवाड़े से दो बार बेचा, दंपति पर केस
उत्तराखंड : देवभूमि की बेटी ने बढ़ाया मान: हेमा बनीं लेफ्टिनेंट कर्नल
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी पर छापा! अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़, सिलेंडर-उपकरण बरामद
पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे 

