अल्मोड़ा: लमगड़ा ब्लॉक के सांगण साहु गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव के बीचों-बीच स्थित घर में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंगा देवी (पत्नी मोहन सिंह) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। पुलिस के मुताबिक, महिला के गले का गलोबंद गायब था और शरीर पर चोट के निशान थे…जिससे लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, गंगा देवी घर में अकेली रहती थींजबकि उनका पति मोहन सिंह लमगड़ा बाजार में रेस्टोरेंट चलाते हैं और अधिकतर समय वहीं रहते हैं। शुक्रवार सुबह जब महिला दिखाई नहीं दी…तो पड़ोसियों ने घर जाकर देखा। दरवाजा खुला हुआ था टीवी चालू था और गंगा देवी बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी मिली। ग्रामीणों ने तुरंत पति और दूर चंडीगढ़ में नौकरी कर रहे बेटे रविंद्र को सूचना दी।
लमगड़ा पुलिस थाना के थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि मृतका के कान से खून बह रहा था और गले पर चोट के निशान थे। घर के अन्य आभूषण सुरक्षित पाए गए, जिससे घटना में लूटपाट की संभावना जताई जा रही है। हालांकि घर गांव के बीच में होने और आसपास लोगों की आवाजाही होने के कारण मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
एसएसपी देवेंद्र पींचा ने कहा कि प्राथमिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और फॉरेंसिक टीम की मदद से भी जांच की जा रही है।
घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीण आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर
हल्द्वानी :मैक्स अस्पताल में हल्द्वानी के दो मरीजों के जटिल कैंसर का सफल उपचार 
