उत्तराखंड में देर शाम आई आंधी और तूफान में भारी तबाही मचाई है आम लीची की फसल के साथ-साथ यह सीजन बारात का भी है। लिहाजा बारातो में भी भारी नुकसान हुआ है। देर शाम से एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हा-दुल्हन जैसे ही डीजे पर ठुमके लगाने शुरू करते हैं वैसे ही तूफान तेजी के साथ पूरा टेंट पंडाल उड़ा कर ले जाता है यही नहीं डीजे का सेटअप वहां मौजूद दूल्हा दुल्हन सहित अन्य लोगों के ऊपर गिर जाता है।
इस वायरल वीडियो को कुछ लोग उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर का बताकर सोशल मीडिया में पोस्ट कर रहे हैं तो कुछ इसे बिन्दुखत्ता के शांतिनगर का बता रहे है लेकिन अब यह वीडियो कहां का है यह पूर्णतया स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन इस वीडियो में आप सब देख सकते हैं कि दूल्हा दुल्हन पहाड़ी गीत में जैसे ही डांस करने डीजे पर पहुंचते हैं तो एकाएक तूफान की रफ्तार बढ़ जाती है और तूफान सब कुछ उड़ा ले जाता है उसके बाद अंधेरा छा जाता है और चीख-पुकार की आवाज आती है। गौरतलब है कि देर शाम आए तूफान में आम लीची की फसल के नुकसान के साथ-साथ विद्युत और पेयजल आपूर्ति भी ठप कर रखी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: ऑफिस में शराब पीकर पहुंचा कर्मचारी, छापेमारी में पकड़ा गया
उत्तराखंड: नए महीने की शुरुआत बारिश से, 4 अप्रैल तक मौसम का पूरा अपडेट
उत्तराखंड: गांव में दहशत फैलाता गुलदार, तीन पर हमला, विरोध के बाद लगाए गए पिंजरे
उत्तराखंड: यहाँ कुत्ते को बचाने में गई युवक की जान
सीएम धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, बुलडोजर से हुआ भव्य स्वागत!
हल्द्वानी: हल्द्वानी में कालाबाजारी करते मिले इंडेन कर्मचारी, आयुक्त के निर्देश पर एफआईआर दर्ज
हल्द्वानी : जमरानी बांध की डायवर्जन टनल की खुदाई पूरी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) एक और महिला तस्कर गिरफ्तार
नानकमत्ता-खटीमा बाईपास पर दर्दनाक हादसा, एक युवती की मौत, दो गंभीर घायल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) यहां लोग परेशान वहां डिलीवरी मैन ने 25 सौ में बेचा सिलेंडर 

