नैनीताल- भीमताल धारी- ओखलकांडा के नालसन में एक शादी समारोह में अज्ञात के द्वारा हर्ष फायरिंग के दौरान दूल्हे को गोली लग गई जिसमें देवीधुरा के रहने वाले लक्ष्मण सिंह लमगड़िया घायल हो गया । पूरा मामला ओखलकांडा ब्लॉक के नालसन का बताया जा रहा है।
जहां पर नालसल गांव में एक शादी समारोह के दौरान दूल्हे के ऊपर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हर्ष फायरिंग के दौरान गोली मार दी गई, जिसमें दूल्हे के पीठ में गोली लग गई ।जिसके बाद शादी में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया, आनन-फानन में दूल्हे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी में भर्ती कराया गया।
इसके बाद डॉक्टरों ने दूल्हे को हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया है। एसडीएम धारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जानकारी उनके संज्ञान में आई है। पुलिस और राजस्व निरीक्षक इस पूरे मामले की जांच करेंगे और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल अभी किसी भी व्यक्ति के नाम से कोई तहरीर पुलिस या राजस्व निरीक्षक के पास नहीं आई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित 
