- प्रेम प्रसंग के चलते युवक की लाठी डंडों से पीटकर हुई हत्या,मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर सौंप कार्यवाही की करी मांग।
खटीमा- खटीमा की यूपी सीमा से सटे गांव जादोपुर में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक को लाठी, डंडो व लोहे की राड़ से पीट पीटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
शुक्रवार देर रात मोहनपुर जादोपुर निवासी कमलजीत सिंह को सूचना मिली कि जादोपुर गांव के कुछ लोग तुम्हारे भाई अनिल के साथ मारपीट कर रहे है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा कमलजीत सिंह ने देखा कि उसके भाई का हाथ-पैर बांधकर कुछ लोग लाठी-डंडो व लोहे की राड़ से पीट रहे है। उसे देखकर सभी फरार हो गये। कमलजीत स्थानीय लोगों की मदद से अपने घायल भाई को उठाकर नगर के नीजि अस्पताल पहुंचाया। जहां नीजि अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे उप जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
घायल युवक को उप जिला चिकित्सालय में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के भाई कमलजीत सिंह द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा की मोहनपुर निवासी बलजीत सिंह ने कहा है कि शुक्रवार रात्रि करीब आठ बजे पास के गांव जादोपुर की एक विधवा महिला ने उसके भाई अनिल सिंह(22) निवासी मोहनपुर को फोन से कॉल कर बुलाया। यह भी कहा है कि उसका भाई अनिल सिंह रात्रि में ही उस महिला के घर पहुंचा। जहां पहले से ही योजना के तहत लाठी डंडों के साथ तैयार घर के लोगों ने हाथ पांव बांधकर बुरी तरह से पीटा। इतना ही नहीं उन्होंने मेरे ही रिश्तेदार को घटना की जानकारी देते हुए कहा कि अपने आदमी को ले जाओ।
जिस पर मृतक की मां और वह घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा कि उसके भाई के हाथ पांव बंधे हैं और लोग उसे पीटने में लगे हैं। उन्होंने घायल अनिल को तत्काल नागरिक अस्पताल लाए। जहां चिकित्सा ने उसे मृतक घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्यवाही करवा दी है। इधर हत्या के मामले को देखते हुए कोतवाल खटीमा मनोहर सिंह दसौनी ने मौका मुआयना किया।
बताया जाता है कि हत्या का यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।फिलहाल मृतक युवक के पिता धर्मेंद्र राना ने पुलिस द्वारा से आरोपियों पर कार्यवाही कर न्याय की मांग की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उत्तराखंड वन विकास निगम के 25 साल पूरे, सीएम धामी ने लॉन्च किया “Himkaashth” प्लेटफॉर्म
उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ा फैसला, आपदा प्रभावितों को राहत और जिलों को फंड मंजूर
उत्तराखंड: 6 मई को थी युवती की शादी, डोली की जगह उठी अर्थी, जानिए पूरा मामला
हल्द्वानी : एडवांस रोबोटिक कैंसर सर्जरी से उत्तराखंड की 61-वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी
उत्तराखंड में होमगार्ड भर्ती का बड़ा ऐलान, 920 पदों पर निकली भर्ती
देहरादून :(बड़ी खबर) इन कर्मचारियों का वेतन बढ़ेगा
उत्तराखंड: यहाँ ग्राम प्रधान ने महिला को मारी लात
उत्तराखंड: नियम तोड़े तो नहीं बचेंगे, यहाँ 17 होमस्टे का लाइसेंस हुआ रद्द
उत्तराखण्ड में होमगार्ड्स स्वयं सेवक की भर्ती हेतु जारी विज्ञप्ति
उत्तराखंड: यहाँ जंगली हाथी ने किया हमला, दो लोगों की दर्दनाक मौत ! 
