लॉकडाउन अभी तक सैकड़ों शादियांं हो चुकी है। ऐसे में कई ऐसे मामले सामने आ चुके जहां दुल्हन कोरोना पॉजिटिव तो कभी दूल्हा कोरोना पॉजिटिव निकल रहा है। इसके बावजूद लोग पीपीई किट में शादी रचा रहे है। इससे पहले कई शादियां पीपीई किट पहनकर हो चुकी है। अब शादी के दो दिन पहले दुल्हन कोरोना पॉजिटिव निकल गई तो परिजनों में हडक़ंप मच गया। शादी को लेकर सरकार की गाइडलाइन का पालन जरूरी था ऐसे में दोनों पक्षों ने कोरोना टेस्ट कराया तो दुल्हन कोरोना पॉजिटिव निकल गई।
मामला अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाइवे से सटे मर्नसा गांव का है। जहां शादी से दो दिन पहले दुल्हन सीमा कोरोना पॉजिटिव निकल आयी। सोमवार को मर्नसा गांव में रुद्रपुर से हरीश सिंह बारात लेकर पहुंचे। वर पक्ष के लोगों ने पीपीई किट में ही शादी के लिए मान गये। इस दौरान पुलिस, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग से अनुमति ले सोमवार को विवाह समारोह की तैयारिया शुरू हुई। दुल्हन सीमा पीपीई किट में मंडप में पहुंची तो दुल्हा हरीश पहले से ही पीपीई किट में जीवनसंगिनी का इंतजार कर रहा था। पंडित जी भी किट पहने हुए थे।
फिर क्या था पंडित जी ने मंत्रों के साथ दूल्हा.-दुल्हन के सात फेरे करवाएं। पीपीई किट में ही दूल्हा- दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। दूल्हा पक्ष से बारात में महज पांच और दुल्हन पक्ष से माता.पिता समेत कुल आठ लोग शामिल हुए। दुल्हन को ससुराल ले जाने के लिए बकायदा दूल्हा पक्ष से एक अतिरिक्त वाहन भी साथ लाया गया था जिसमें महज दुल्हन को ही ससुराल विदा किया गया। दुल्हन को ससुराल ले जाकर होम आइसोलेशन में रहना होगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने हिंदू नववर्ष पर पंचांग कैलेंडर का विमोचन किया
नैनीताल :(बड़ी खबर) इन दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
यूपी से कफ सिरप की खेप लेकर उत्तराखंड आया मोहम्मद सुहेल, पुलिस ने पकड़ा
उत्तराखंड: गंगोत्री धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित
उत्तराखंड: सचिवालय में वित्त समिति की बैठक में कई विकास परियोजनाओं को मिली मंजूरी
उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए किया हवन
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने एम्स ऋषिकेश में सतपाल महाराज का हाल जाना
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गैस कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, हल्द्वानी में एजेंसियों पर औचक छापा
उत्तराखंड : ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, महिला के पहले पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) नवरात्र में खुल सकती है नेताओं की किस्मत 

