Dehradun News: इन दिनों आॅनलाइन एप पर विवाह के लिए लोग आवेदन करते है, ऐसे में कई बार वह गलत लोगों के चंगुल में फंस जाते है। ऐसा ही मामला उत्तराखंड की राजधानी देहरादून मंे भी देखने को मिला। एक तलाक शुदा महिला से युवक ने मेट्रीमोनियल वेबसाइट पर संपर्क किया और फिर उससे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। यहीं नहीं युवक ने करीब सात महीने तक कई बार उसके साथ दुष्कर्म कर शादी से इन्कार कर दिया। जब युवक हकीकत का पता पीड़िता को चला तो उसने पुलिस को शिकायत की, जिसके आधार पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
एसएचओ सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि एक महिला ने शिकायत की थी। महिला ने बताया कि उसका अपने पति से तलाक हो चुका है। परिजनों ने जब उससे शादी के लिए कहा तो उसने मेट्रीमोनियल वेबसाइट पर अपना प्रोफाइल बनाया था। जिस पर उसने तलाक के मुकदमे को प्रगति में होना लिखा था। मेट्रीमोनियल वेबसाइट पर देहराखास निवासी अमित जुयाल ने महिला से संपर्क किया। जुयाल एक टेलीकॉम कंपनी में काम करता है। उसने महिला को मिलने के लिए बुलाया और एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया।
आरोप है कि उसने महिला से जल्द ही उससे शादी करने का वादा किया। विगत माह मई में वह उसे घुमाने के लिए शिमला ले गया। यहां भी उसने एक होटल में महिला से दुष्कर्म किया। लेकिन पिछले दिनों जब महिला ने युवक से शादी की बात की तो उसने साफ इन्कार कर दिया। एसएचओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) उपनल कर्मियों के लिए और आदेश जारी
उत्तराखंड: अब सुरक्षित होंगे वन्यजीव! 12 KM लंबा एशिया का सबसे बड़ा कॉरिडोर तैयार, जानिए खासियत
उत्तराखंड: 20 दिन में आदेश नहीं तो कार्रवाई तय! सीएम पुष्कर सिंह धामी का सख्त संदेश
हल्द्वानी: अंडर-18 बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन; ‘डाउनटाउन’ और ‘RBC’ की खिताबी जीत
देहरादून :(दुखद) सूचना विभाग कर्मी विनोद प्रसाद का आकस्मिक निधन
उत्तराखंड: आईएफएस संजीव चतुर्वेदी ने भत्तों की पूरी राशि दान की, पेश की मिसाल
हल्द्वानी: नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्त भविष्य का सूर्योदय — भावना मेहरा
उत्तराखंड: डीएम के निर्देश के बाद जिलेभर में मैजिक शो बंद
उत्तराखंड: स्वच्छता का संदेश देने सड़कों पर उतरे सीएम धामी, खुद लगाई झाड़ू
कालाढूंगी: कालाढूंगी में घर के आंगन में खेल रही मासूम की लोहे के गेट के नीचे दबकर दर्दनाक मौत 
