उत्तराखंड: जिला” उधम” ,ब्लॉक “गदर” कस्बा “झगड़पुरी” और गैर कानूनी कारोबार
उत्तराखंड : उधम सिंह नगर ,जिले के गदरपुर ब्लॉक के झगड़पुरी कस्बे में आज प्रशासनिक टीम ने एक गोदाम में छापा मारा जहां पशु खालों का अवैध कारोबार हो रहा था। ये गोदाम यूपी उत्तराखंड बॉर्डर पर बना हुआ था।
एक सूचना मिलने पर कस्बा झगड़पुरी में मोहम्मद निजाम के घर से लगे गोदाम पर उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, पुलिस, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा छापा मारा गया। जहाँ बड़ी संख्या में बड़े पशु भैंस की खालो के लगभग 35 ढेर पाए गए। जिससे खून एवं गंदगी का रिसाव होता हुआ पाया गया।
प्रशासनिक टीम परिसर को सील करते हुए पूर्व प्रधान की सुपुर्दगी में गोदाम दे दिया गया तथा मौके पर ही सभी विभागों द्वारा संयुक्त आख्या दी गई। उक्त में न्यायालय परगनाधिकारी के स्तर से धारा 152 बीएनएनएस 2023 अंतर्गत नोटिस दिए जाने की कार्यवाही की जा रही है।
एसडीएम ऋचा सिंह ने बताया कि पशु खालों के अवैध कारोबार को लेकर शिकायत आई थी जिसके बाद कारवाई की गई। पशु खाले यहां कहां से लाई जा रही थी और कहां कहां लेजाई जाती है इस पर पुलिस भी जांच पड़ताल कर रही है।
उल्लेखनीय है कि यहां आसपास कोई स्लेटर हाउस भी नहीं है फिर खालों से रिसाव कैसे हो रहा था। ऐसी खबर है कि यूपी और उत्तराखंड के सीमा पर अवैध रूप पशु वध किए जा रहे है और उसका गैर कानूनी कारोबार यहां से संचालित हो रहा था।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत
नैनीताल : यहां मरीज बनकर अस्पताल पहुंचे अधिकारी, मिले 15 कर्मचारी गायब
उत्तराखंड: रानीखेत की बिटिया चंडीगढ़ जाकर लेखन प्रतियोगिता में जीत लाई राज्य स्तर पर प्रथम पुरूस्कार
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों की मनमानी शुरू, शिक्षा विभाग के आए आदेश
उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…एक की मौत !
उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड
देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
उत्तराखंड: पाताल भुवनेश्वर गुफा 5 दिन रहेगी बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही: DM
देहरादून : 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’ 

