Lohaghat News: उत्तराखंड में शिक्षकों को लेकर लगातार मामले आ रहे है। अब नया मामला चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र से है। जहां राजीव गांधी नवोदय विद्यालय छात्रावास के वार्डन और संविदा संगीत शिक्षक पर कुछ छात्रों ने बाल न कटवाने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मारपीट का यह मामला थाने तक पहुंच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य ने संविदा पर तैनात शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात नवोदय छात्रावास में छात्रों ने वार्डन और संविदा शिक्षक पर आरोप लगाया कि उन्होंने रात नौ बजे जबरन छात्रों के बाल अपने हाथ से ही काटने शुरू कर दिए। आरोप है कि मंगलवार होने के कारण जब छात्रों ने बाल कटाने से मना किया तो शिक्षक ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के बीच एक छात्र हॉस्टल से भाग गया।
स्कूल के अन्य छात्र उसे भागे हुए छात्र को ढूढ़ने चले गये और थाने चले गये। मामला थाने तक पहुंचा तो हंगामा हो गया। एसओ जसवीर सिंह चैहान ने बताया कि छात्रों ने शिक्षक पर मारपीट का आरोप लगाया है। लेकिन लिखित में कोई शिकायत नहीं दी है। प्रधानाचार्य गोपाल राम ने बताया कि छात्रों की शिकायत के बाद संविदा शिक्षक व वार्डन महेंद्र सिंह घरती को निलंबित कर दिया है। बताया कि शिक्षक को 15 दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा 

