Almora News: सोशल मीडिया के दौर में आये दिन कई विवाद हो रहे है। अब खबर अल्मोड़ा जिले से है। जहां छात्रों के बीच सोशल मीडिया पर कमेंटबाजी को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दो छात्रों ने मिलकर एक छात्र पर धारदार हथियार से गले में वार कर दिया। आनन-फानन में छात्र को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। फिलहाल इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के हवालबाग ब्लाॅक के खूंट निवासी रितिक भोज का गांव के ही दो छात्रों से सोशल मीडिया में विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि कमेंट करने पर दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ। इसके बाद विगत गुरुवार देर शाम दोनों छात्रों ने रितिक को गांव के पास बुलवाया। जहां फिर विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों में गालीगलौच हुई। मामला मारपीट तक पहुंच गया।
आरोप है कि एक छात्र ने रितिक के गले में धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल कर दिया। आरोपी उसे वहां छोड़ मौके से फरार हो गए। रितिक के परिजन उसे बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। उसके गले में लगभग 10 से अधिक टांके आए। इसम मामले में राजस्व उप निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि मामले में जानकारी ली गई है। फिलहाल शिकायत नहीं मिली है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर में राकेश नैनवाल के नेतृत्व में शिवप्रकाश के जन्मदिन पर हुए सेवा कार्य
हल्द्वानी: शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता, विजेताओं को किया गया सम्मानित
उत्तराखंड: सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति और ननद गिरफ्तार
उत्तराखंड: वन विभाग की टीम पर तस्करों ने बरसाईं गोलियां, तीन बाइक छोड़कर भागे आरोपी
उत्तराखंड: यहाँ स्कूल पहुंचे बच्चे तो परिसर में बिखरा मिला खून, मंचा हड़कंप
उत्तराखंड : प्लॉट पर बुलाकर व्यक्ति को पीटा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज
देहरादून:(बड़ी खबर) पशुपालन विभाग में आई भर्ती
उत्तराखंड: बदरीनाथ चोरी केस में बड़ा खुलासा! प्रमोद नौटियाल ने कबूला जुर्म
होम स्टे संचालक हो जाएं सावधान! नैनीताल में नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई शुरू
पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे प्रकाश जोशी, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश 
