बागेश्वर। कांडा तहसील में अवैध खनन के बाद मलबा भडारण के कारण कांडा में कई परिवारों को खतरा बना हुआ है। दो परिवारों के घरों में गत दिवस मलबा घुस गया। खतरे की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने दो परिवारों के घर खाली कराकर उन्हें पंचायत घर में शिफट कर दिया है।
प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार कांडे कन्याल में पटटा धारक द्वारा किए गए मलबा भडारण के निकट कुछ परिवार रहते हैं। गत दिवस बरसात के दौरान खान क्षेत्र से मलबा तुलसी देवी पत्नी नंदन राम व नरेश राम पुत्र स्व हरिराम के घर में मलबा घुस गया। जिससे परिवार को खतरा बना हुआ है। सूचना मिलने पर तहसीलदार महेश चंद्र तिवारी ने बताया कि प्रभावित परिवार को पंचायत घर में शिफ्ट कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
वही पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण व पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने गांव का दौरा किया तथा इसके लिए क्षेत्रीय विधायक व प्रशासन की लापरवाही करार देते हुए कहा कि यदि प्रशासन समय पर चेतता व जनप्रतिनिधि जनता के प्रति गंभीर होते तो पूर्व में ही सुरक्षा उपाय किए जा सकते थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश 
