- स्मैक की लत में गंदा खेल….किशोरी ने बांटा HIV, दांव पर 20 जिंदगियां
उत्तराखंड में सामने आए एक हैरान कर देने वाले मामले ने जहां 20 जिंदगियां दांव पर लगा दी। वहीं स्वास्थ्य महकमे की भी चिंता बढ़ा दी है। नैनीताल जिले के रामनगर के गूलरघट्टी इलाके में एक एचआईवी संक्रमित किशोरी ने पिछले 17 महीनों में लगभग 20 युवकों को इस घातक बीमारी की चपेट में ला दिया।
अस्पताल पहुंचे इन युवकों की जांच के दौरान पता चला कि वे भी एचआईवी पॉजिटिव हैं। काउंसलर की पूछताछ में केवल इसी किशोरी का जिक्र सामने आया, जिसने अपनी स्मैक की लत को पूरा करने के लिए युवकों को लालच देकर अपने पास बुलाया था।
नैनीताल जिले में एचआईवी पॉजिटिव मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, और रामनगर सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र बन गया है। 17 महीनों में यहां 45 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 26 मामले अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक और 19 मामले अप्रैल से अक्टूबर 2024 तक दर्ज किए गए हैं। संक्रमितों में 30 पुरुष और 15 महिलाएं शामिल हैं, जिनमें से 20 युवक इस किशोरी से जुड़े हैं।
काउंसलर मनीषा खुल्बे की पूछताछ में यह जानकारी मिली कि एक गरीब परिवार की 17 वर्षीय किशोरी स्मैक की लती है। पैसों की जरूरत होने पर वह युवकों को अपने पास बुलाकर शारीरिक संबंध बनाती रही। युवकों को इस बात का एहसास नहीं हुआ कि वे एक एचआईवी संक्रमित किशोरी के संपर्क में हैं, और न ही वे आपस में अपनी तबियत के बारे में चर्चा करते थे।
आंकड़ों के मुताबिक, जिन पुरुषों की शादी हो चुकी थी, उनकी पत्नियां भी बाद में एचआईवी संक्रमित पाई गईं। यह एक गंभीर स्थिति है, जो न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य बल्कि परिवारों के लिए भी खतरनाक हो सकती है।
नैनीताल जिले में एचआईवी और एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सेमिनार और शिविर आयोजित किए जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचआईवी पॉजिटिव व्यक्तियों को निशुल्क दवाएं प्रदान की जाती हैं, और उनका नाम तथा पता गोपनीय रखा जाता है।
डॉ. हरीश पंत, सीएमओ, नैनीताल ने बताया कि “एचआईवी पॉजिटिव का मतलब यह नहीं है कि व्यक्ति को एड्स है। समय पर इलाज से एचआईवी को नियंत्रित किया जा सकता है।”

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(Good News) देहरादून- पिथौरागढ़ के लिए आरसीएस उड़ान सेवा जल्द
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बीजेपी की संगठनात्मक में पहुंचे प्रभारी दुष्यंत गौतम, बोले जुट जाओ
उत्तराखण्ड : सड़क हादसा: कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
देहरादून :(बड़ी खबर) SIR के लिए जिलेवार एक्शन प्लान बनाएं जिलाधिकारी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
नैनीताल : (बड़ी खबर) मुख्य सचिव ने देखे निर्माण कार्य, दिए ये निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) बिजली विभाग का JE 80 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण, शासन प्रशासन के द्वारा कैंप लगाने की तैयारी
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में पहलीबार 99 फीसदी बजट व्यय, DM रयाल बोले मार्च अंत का इंतजार न करे अधिकारी
उत्तराखंड में अंधड़ से किशोर की मौत, फसलों-बागवानी को भारी नुकसान
उत्तराखंड :यहाँ 10 लाख हुई एनसीईआरटी की फर्जी किताबों की संख्या 
