पौड़ी– होम क्वॉरेंटाइन नियमों का पालन कराना उप जिलाधिकारी थलीसैंण को भारी पड़ गया। वाक्य थलीसैंण ब्लॉक के कपरोली गांव का है जहां पर कुछ दिन पूर्व ही प्रवासी अपने घर लौटे थे, जहां से लगातार शिकायतें आ रही थी कि ये प्रवासी LOCKDOWN और होम क्वॉरेंटाइन (QUARANTINE) का पालन नहीं कर रहे हैं, शिकायत मिलने पर उप जिलाधिकारी और राजस्व पुलिस ग्राम कपरोली पहुंचे । जहां होम क्वॉरेंटाइन हुए प्रवासियों ने उनके साथ गाली गलौज के साथ पथराव कर दिया। प्रवासी उपजिलाधिकारी के साथ गाली गलौज करते हुए भी दिखाई दिए। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।
CORONA UPDATE- उत्तराखंड में बुधवार को भी कोरोना ब्लास्ट, 38 लोग पॉजिटिव, देखिए ताजा आंकड़े
कुछ दिन पूर्व यहाँ प्रवासी अपने गांव लौटे थे जिनकी इनकी लंबे समय से लॉकडाउन का पालन न करने और होम क्वॉरेंटाइन के दौरान बाहर घूमने की शिकायतें मिल रही थी. जिसे देखते हुए उपजिलाधिकारी और राजस्व की टीम गांव पहुंची थी, गांव पहुंचते ही होम क्वॉरेंटाइन किए गए प्रवासियों द्वारा उप जिलाधिकारी पर पथराव किया गया। इसके साथ ही राजस्व कर्मचारियों के साथ भी प्रवसियो द्वारा गाली-गलौज की गई। मौके की गंभीरता को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, इसके साथ ही चार लोगों के खिलाफ नाम दर्ज मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने भी घटना की कड़ी निंदा की है, उन्होंने कहा कि जो भी प्रशासन की टीम में इस समय लगी है वह सभी की भलाई के लिए अपना काम कर रहे हैं और बाहर से आने वाले लोगों का भी उनका सयोग करना चाहिए उन्होंने ऐसे उपद्रव मचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। वही एसएसपी पौड़ी ने बताया कि चारों अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज कर इन्हें जेल भेज दिया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में 
